बिलासपुर

VIDEO:- शराब के लिए पैसे नही देने पर युवक की बेरहमी से पिटाई…बेहोश होने के बाद भी पीटते रहे आरोपी, वीडियो वायरल होते ही आरोपी गिरफ्तार,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – पुराना बस स्टैंड स्थित शराब भट्ठी के पास शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर युवक से बेरहमी से मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद तारबाहर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सहित अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार संजय नगर तालापारा निवासी अजय चौहान ने थाना तारबाहर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 17 दिसंबर 2025 की रात करीब 9.45 बजे वह अपने मित्र करण बचकानी के साथ पुराना बस स्टैंड स्थित शराब भट्ठी में शराब लेने गया था।उसी दौरान राहुल बंजारे वहां पहुंचा और करण से शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगा। इसके बाद राहुल बंजारे अपने चार अन्य साथियों अरमान अली, मनोहर विश्वकर्मा, धर्मेन्द्र बंजारे और रितेश सोनकर के साथ मिलकर पैसे की मांग करने लगा। पैसे देने से इनकार करने पर सभी आरोपियों ने एक राय होकर मां-बहन की अश्लील गालियां दीं और जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ, मुक्का और लात से मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान करण बचकानी जमीन पर गिर गया, जिसके बाद आरोपियों ने उसके सिर और मुंह पर लातों से बेरहमी से हमला किया, जिससे वह बेहोश हो गया।

घायल युवक को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सिम्स अस्पताल रेफर किया गया। करण के सिर, ठुड्डी, कमर, पीठ और मुंह में गंभीर चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही तारबाहर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अपराध दर्ज कर मुख्य आरोपी राहुल बंजारे, सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 119(1), 191, 296 और 351(2) के तहत कार्रवाई की है। पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

error: Content is protected !!
Letest
तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने बांधा स... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार, पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग...