बिलासपुरराष्ट्रिय

शून्यकाल में बिलासपुर सांसद ने पुरजोर तरीके से उठाई हवाई सेवा की मांग

डेस्क

बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के भाजपा सांसद अरूण साव ने लोकसभा में शून्यकाल के दौरान बिलासपुर में शीघ्र हवाई सेवा प्रारंभ करने की मांग की। इस दौरान श्री साव ने कहा कि बिलासपुर छत्तीसगढ़ का दूसरा बड़ा शहर है, यहॉ उच्च न्यायालय, एसईसीएल मुख्यालय, केन्द्रीय विश्वविद्यालय, रेल्वे जोन, एनटीपीसी बिजली सयंत्र सहित अनेक उद्योग भी संचालित है।

साथ ही क्षेत्र के लोगों की मांग के अनुरूप पूर्व में प्रदेश की तत्कालीन भाजपा सरकार ने इस ओर कदम उठाते हुए चकरभांठा हवाई अड्डे को विकसित कर इसे एयरपोर्ट बनाने के लिए तेजी से काम भी प्रारंभ किया गया था लेकिन कुछ खामियों के चलते इस काम में विलम्ब हो गया है। श्री साव ने कहा कि जो भी तकनिकी समस्या है उसे तत्काल दूर कर बिलासपुर में हवाई सेवा प्रारंभ किया जाये, जिससे इस सेवा का क्षेत्र के लोगों को लाभ मिल सके। श्री साव ने बताया कि मैं इसके लिए प्रयासरत् हूॅ तथा बिलासपुरवासियों को जल्द ही हवाई सेवा उपलब्ध होगी। आपको याद होगा चुनाव के दौरान भी अरुण साव ने हमेशा हवाई सेवा को प्राथमिकता देने की बात कही थी और सांसद बनने के बाद वे इस पर अमल करते भी नजर आ रहे हैं।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...