बिलासपुररेलवे

रेलवे मंडल के सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारियों हेतु विदाई समारोह का आयोजन

डेस्क

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर मंडल के विभिन्न विभागों में कार्यरत् 34 रेलकर्मी जून 2019 में अपनी गौरवशाली रेल सेवा पूर्ण करने के पश्चात् सेवानिवृत्त हुए। मंडल रेल प्रबंधक सभाकक्ष में आयोजित सादे समारोह में समस्त सेवानिवृत्त कर्मियों को भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक सौरभ बंदोपाध्याय द्वारा सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति का समस्त भुगतान प्रमाण-पत्र, मेडिकल संबंधी कागजात, सेवा मैडल आदि प्रदान किया गया।इस अवसर पर वरि.मंडल कार्मिक अधिकारी उदय भारती, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ.जी.के चक्रवर्ती, मंडल कार्मिक अधिकारी लिंगराज राउत, सहा.मंडल वित्त प्रबंधक ए.सोरेन, सेवानिवृत्त कर्मियों के परिजन, कल्याण निरीक्षक तथा कार्मिक निपटारा शाखा के कर्मचारीगण उपस्थित थे। सेवानिवृत्त होने वाले 34 रेलकर्मियों मे से 02 कर्मचारी स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के तहत सेवानिवृत्त हुए।
मंडल के सेवानिवृत्त होने वाले 34 रेलकर्मियों मे परिचालन विभाग से 04, इंजीनियरिंग विभाग से 07, यांत्रिक विभाग से 05, विद्युत विभाग से 04, वाणिज्य विभाग से 07, कार्मिक विभाग से 01, चिकित्सा विभाग से 01, दूरसंचार विभाग से 04 तथा सुरक्षा विभाग से 01 कर्मचारी शामिल हैं। उपरोक्त कर्मचारियों के मघ्य 8,25,71,025 रुपये संवितरित की गई।इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक सौरभ बंदोपाध्याय ने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को बधाई दी तथा अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखते हुए सेवानिवृत्त लाइफ को अपने परिवार एवं रिश्तेदारों के साथ आनंदपूर्वक व्यतीत करने तथा सेवानिवृत्ति के दौरान मिले राशि को राष्ट्रीकृत बैंको में पूर्ण जानकारी लेकर निवेश करने की सलाह दी।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...