बिलासपुर

उपचार के दौरान छात्रा की मौत के मामले में दोषियों पर जाँच में तेजी लाने एवं कारवाई के लिए… सर्व राजपूत क्षत्रिय समाज के प्रतिनिधियों ने आईजी को सौंपा ज्ञापन

रमेश राजपूत

बिलासपुर- सर्व राजपूत क्षत्रिय समाज बिलासपुर ने स्व.निशा सिंह की मौत के मामले में जांच में तेजी लाने की मांग करते हुए जिला एवं पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है सर्व राजपूत क्षत्रिय समाज के लोगों ने कहा कि टिकरापारा में रहने वाले अजय सिंह की बेटी निशा सिंह की मौत के लिए अपोलो प्रबंधन पूरी तरह जिम्मेदार है विभिन्न संगठनों की मांग पर निशा की मौत के मामले में जांच की जा रही है लेकिन अब तक जाँच इतनी धीमी है कि चिकित्सक पर कार्यवाही नहीं हुई, अपोलो प्रबंधन पर कार्रवाई की मांग करते हुए सर्व राजपूत क्षत्रिय समाज ने पूरे परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है।

गौरतलब है कि इस मामले को लेकर शहरवासी एकजुट हो चुके हैं और लगातार अपोलो प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं शहर की बेटी निशा सिंह की मौत को लेकर शहरवासियों में ख़ासा आक्रोश है और वह आरोपियों के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे है, समाज के रौशन सिंह ने कहा कि यह अपोलो द्वारा पहला कृत नहीं है इससे पहले भी कई घटनाएं अपोलो के लापरवाही के कारण घट चुकी है जिसका खामियाजा लोगों को अपने प्राण को देकर भुगतना पड़ता है इसलिए सर्व राजपूत क्षत्रिय समाज मांग करता है कि दोषियों पर जल्द से जल्द कड़ी कार्रवाई हो ताकि आगे कभी ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो ।

अपोलो प्रबंधन हमेशा से लापरवाही के कारण ही सुर्खियों में रहा है निशा सिंह के मौत के जिम्मेदार प्रबंधन एवं जो भी उनके चिकित्सक है उनपर जल्द से जल्द कार्रवाई हो नहीं तो फिर समाज आगे उग्र प्रदर्शन आंदोलन करने के लिए बाध्य है, इस दौरान प्रमुख रूप से राजेश सिंह ठाकुर ठाकुर ,चित्तू सिंह,अतुल सिंह, सुरेंद्र सिंह, तुकेश सिंह, प्रकाश सिंह,कमल सिंह, रौशन सिंह उपस्थित थे।

error: Content is protected !!
Letest
तालाब में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश... शिनाख्त के प्रयास में जुटी सकरी पुलिस, ड्यूटी से गायब और सार्वजनिक स्थान पर संदिग्ध हालत में मिला आरक्षक...वीडियो वायरल होने के बाद हुआ सस्... यार्ड से टायर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार...चोरी का माल बेचने के फिराक में चढ़े हिर्री पुलिस के... नक्सल क्षेत्र से 61 पुलिस निरीक्षकों की निकली जंबो लिस्ट...मैदानी क्षेत्रों में हुआ तबादला, बिजली दरों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस ने तिफरा बिजली कार्यालय का किया घेराव... मुख्यमंत्री के... पत्नी के मायके जाने से आहत पिता ने दो मासूम बच्चों के साथ उठाया खौफनाक कदम... घर में मिले तीन शव, रास्ता पूछने के बहाने रुके, फिर युवक से की मारपीट और मोबाइल की लूट… सरकंडा में बाइक सवार बदमाशों का ... कबाड़ी गोदाम में बंधक बनाकर मारपीट और 2.70 लाख की वसूली का आरोप.. सिरगिट्टी पुलिस ने छह लोगों पर दर्... पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में 27 अधिकारियों के तबादले, बदले गए कई सीईओ, सनत महादेव संभालेंगे मस... मस्तूरी : बात करने से मना करने पर सनकी युवक ने महिला पर चाकू से किया हमला...घायल महिला की शिकायत पर ...