रतनपुर

क्वारंटाइन सेंटर में नही मिला खाना, प्रवासी मजदूरों ने परिजनों से की गुहार, सुबह से शाम तक करना पड़ा इंतजार…..फिर स्थानिय लोगों के प्रयास से पहुँची मदद

जुगनू तंबोली

रतनपुर– जिले के कई क्वारंटाइन सेंटर में अव्यवस्था की शिकायतें तो आती रहती है, जहाँ ठहरने की व्यवस्था के साथ ही भोजन की उपलब्धता सही समय पर नही हो पा रही है। कई सेंटर में तो हंगामा भी किया जा चुका है बावजूद इसके अब भी अव्यवस्था का आलम छाया हुआ है,

रविवार को रतनपुर स्थित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला में भी ऐसा ही हाल देखने को मिला जहाँ मस्तूरी ब्लॉक के करीब 72 प्रवासी मजदूरों को क्वारंटाइन किया गया है, स्कूल भवन में छोटे बच्चों सहित सभी लोगों को शाम 4 बजे तक भोजन नही मिला था, जहाँ सुबह केवल बिस्किट वितरित किया गया था, भूख से बेहाल प्रवासी मजदूरों से जब रहा नही गया तो उन्होंने फोन के माध्यम अपने परिजनों से खाना देने की गुहार की जिसके बाद नगर में ही रहने वाले कुछ परिजन अपने रिश्तेदारों के लिए भोजन लेकर पहुँचे और खाना खिलाया। वही जब इसकी जानकारी मीडिया कर्मियों को हुई तो उन्होंने स्थानीय स्तर पर महामाया मंदिर ट्रस्ट के माध्यम खाने की व्यवस्था की गई और भोजन के पैकेट उपलब्ध कराए गए। 

क्वारंटाइन सेंटर में बेहाल हो रहे लोग….

जिले के कई क्वारंटाइन सेंटर में तो बेहतर व्यवस्था की गई है, लेकिन कई में क्षमता से अधिक लोगों को रखा गया है, वही भोजन, पानी और शौचालय आदि की व्यवस्था बिगड़ी हुई है, जिसकी वजह से उनकी हालत खराब है। प्रशासन के जिम्मेदार स्थानीय स्तरों पर मॉनिटरिंग के लिए लोगों को लगाकर उदासीन हो गए है, जिसकी वजह से ही अब क्वारंटाइन सेंटर्स में अव्यवस्था का आलम छाने लगा है।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...