छत्तीसगढ़बिलासपुरराजनीति

बुधवार को बिलासपुर में रहेगा भाजपा दिग्गज नेताओं का जमावड़ा, पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन भी होंगे शामिल

डेस्क

भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ बिलासपुर संभाग जिला बिलासपुर, रायगढ़ कोरबा, जांजगीर-चांपा, मुंगेली की बैठक 3 जुलाई बुधवार को प्रातः 11ः30 बजे से गुजराती समाज भवन टिकरापारा में आयोजित की गई है। भाजपा जिलाध्यक्ष रजनीश सिंह, जिला महामंत्री द्वय रामदेव कुमावत, घनश्याम कौशिक ने बताया कि 6 जुलाई 2019 को डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्म दिवस पर संगठन पर्व सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया जाएगा। इस अभियान में भारतीय जनता पार्टी के सर्व स्पर्शी भाजपा सर्व व्यापी भाजपा के बड़े वृहद सोंच को लेकर आगामी कार्यक्रमों के माध्यम से आम नागरिकों तक पहुॅचकर उन्हें भाजपा का सदस्य बनाकर सदस्यता अभियान से जोड़ेंगे।

बैठक में मार्गदर्शन हेतु भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अमर अग्रवाल, मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले, मस्तूरी विधायक डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता भूपेन्द्र सवन्नी सहित बिलासपुर संभाग के नेता शामिल होंगे।

भाजपा जिलाध्यक्ष रजनीश सिंह, जिला महामंत्री रामदेव कुमावत, घनश्याम कौशिक ने बैठक में अपेक्षित भाजपा के सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी/मोर्चा के पदाधिकारी/प्रकोष्ठों के संयोजक/सह-संयोजक/कार्यकारिणी सदस्यगण, सभी सांसद व विधायकगण, प्रदेश भाजपा के सभी पदाधिकारी एवं कार्यसमिति सदस्य/जिला संगठन प्रभारी/मोर्चा के अध्यक्ष/ महामंत्री प्रकोष्ठों के संयोजक, सहसंयोजक, भाजपा के निवृत्तमान सांसद/विधायकगण, आयोग निगम मंडल के निवृत्तमान अध्यक्ष/उपाध्यक्षगण, भाजपा के जिलाध्यक्ष/महामंत्री/सदस्यता प्रभारी/सहप्रभारी, भाजपा के जिला पंचायत अध्यक्ष/उपाध्यक्ष/जिला पंचायत सदस्य/जनपद पंचायत अध्यक्ष/उपाध्यक्ष, भाजपा के नगर निगम महापौर/सभापति/नेताप्रतिपक्षगण/नगर पालिका अध्यक्ष/उपाध्यक्ष/नगर पंचायत अध्यक्ष/उपाध्यक्ष, भाजपा मंडल अध्यक्ष/महामंत्री/सदस्यता प्रभारीगण, 2018 के विधानसभा व 2019 के लोककसभा प्रत्याशी को बैठक में उपस्थित रहेंगे।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी