बिलासपुररेलवे

स्टेशनों में अवैध वेंडिंग की रोकथाम हेतु 15 दिनों का विशेष अभियान

आलोक

रेलवे द्वारा अधीकृत वेंडरों द्वारा गाडियों तथा स्टेशनों में गुणवत्तायुक्त खानपान सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। रेलवे प्रशासन स्टेशनों एवं गाडियों में यात्रियों को उपलब्ध कराई गई खानपान की गुणवत्ता को बरकरार रखने तथा उसमें उत्रोत्तर सुधार हेतु प्रतिबद्ध है। साथ ही रेलवे प्रशासन को अवैध वेंडिंग की शिकायत भी समय-समय पर मिलती है। इसी संदर्भ में मंडल वाणिज्य एवं सुरक्षा विभाग द्वारा गाडियों एवं ए1, ए तथा बी श्रेणी के स्टेशनों में अवैध वेंडिंग के रोकथाम हेतु 15 दिनों का विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इस दौरान मंडल से गुजरने वाली पेंट्रीकार आधारित सभी गाडियों तथा स्टेशनों में वाणिज्य विभाग एवं सुरक्षा विभाग के अधिकारियों, पर्यवेक्षकों एवं कर्मचारियों को नियोजित तरीके से अलग-अलग गाडियों तथा स्टेशनों में नामित कर इस अभियान के तहत अवैध वेंडरों के खिलाफ कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया है।
इस अभियान के तहत आज रायगढ़ स्टेशन में 05 अवैध वेंडर की गिरफ्तारी की गई। रेलवे अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया तथा आगे की कार्यवाही हेतु इन्हें माननीय न्यायालय में पेश किया जायेगा। इस दौरान मंडल के विभिन्न स्टेशनों एवं गाडियों में अवैध वेंडिंग की रोकथाम एवं स्वच्छता हेतु पेंट्रीकार आधारित सभी गाडियों में खानपान सामाग्रियों की स्वच्छता एवं गुणवत्ता व सफाई व्यवस्था भी देखी जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
सुलह कराने गए युवक की हत्या...मोपका चौक हत्याकांड का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार माँ महामाया मंदिर में 150 बटुकों का सामूहिक उपनयन संस्कार संपन्न, नि:शुल्क आयोजन बना आस्था का केंद्र बिलासपुर : न्यायधानी में फिर खूनी खेल.... छोटे भाई को बचाने पहुंचे युवक की चापड़ से गला रेतकर हत्या,... क्रिकेट टीम की रंजिश में खूनी हमला...युवक पर कैची से जानलेवा वार, सरकंडा में सनसनी बिलासपुर:- जनगणना करने पहुँचे शिक्षक से मारपीट... जिले में पहला मामला, काम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था... खाद बेचने के नाम पर ठगी का नया जाल… मस्तूरी क्षेत्र में किसानों से 1500 रुपए की एजेंट कर रहे अवैध वस... 5 हजार की उधारी बनी हत्या की वजह...गला घोंटकर कर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्... शराब के लिए पैसों की मांग...मना करने पर धारदार हथियार से हमला, युवक घायल...सरकंडा थाना क्षेत्र में ह... फर्नीचर दुकान में घुसकर युवक पर चाकू से वार...चकरभाठा थाना क्षेत्र की घटना, पथरी का ऑपरेशन कराने गए आरक्षक की ईलाज के दौरान मौत... निजी अस्पताल में परिजनों का हंगामा, लापरवाही ...