खेलराष्ट्रीयरेलवे

रेलवे स्कूल फुटबॉल स्पर्धा में सोमवार को खेले गए चार मैच

सुब्रतो कप स्कूल फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए टीम चयन हेतु इन दिनों बिलासपुर में रेलवे स्कूल फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है । रेलवे नॉर्थ ईस्ट इंस्टिट्यूट मैदान और सेकरसा मैदान में आयोजित स्पर्धा में उच्च स्तरीय फुटबॉल का नजारा दर्शक कर रहे हैं। पांचवी अखिल भारतीय रेलवे स्कूल फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन का पहला मैच चक्रधरपुर विरुद्ध खड़कपुर के मध्य खेला गया जिसमें दोनों एक एक गोल की बराबरी पर रहे। पहले हाफ में खड़कपुर की ओर से 28 वे मिनट पर जर्सी नंबर 7 गौरव थापा ने गोल कर अपनी टीम को एक गोल से बढ़त दिलाई थी ।दूसरे हाफ में 59 वें मिनट में चक्रधरपुर के जर्सी नंबर 10 मोहम्मद कैफ ने शानदार गोल कर अपनी टीम को बराबरी पर लाया और मैच बराबरी पर ही खत्म हो गया। मैच का मैन ऑफ द मैच मोहम्मद कैफ चक्रधरपुर को दिया गया
सोमवार को दूसरा मैच लिलुआ विरुद्ध अंडाल के मध्य खेला गया। जिसमें 6 जीरो से अंडाल ने जीत दर्ज की। अंडाल की टीम की तरफ से पहला गोल शुभम लाल, जर्सी नंबर 2 ने25 में मिनट में किया। दूसरा गोल देवांशु जर्सी नंबर 11 ने 30 वें मिनट में किया। तीसरा गोल सुबोध ,जर्सी नंबर 7 ने 37 वें मिनट में किया। चौथा गोल फिर से सुबोध ने अपने टीम के लिए दूसरा गोल किया पांचवा गोल देवांशु जर्सी नंबर 11 ने 40 वें मिनट में गोल किया। छ

ठवां गोल सुबोध इतने जर्सी नंबर 7 अपने लिए तीसरा और टीम के लिए छठवां गोल कर अपनी टीम को विजयी बनाया। सुबोध इस प्रतियोगिता का पहला हैट्रिक करने वाला खिलाड़ी बना । मैन ऑफ द मैच जर्सी नंबर 11 दिवांशु को दिया गया और विशेष इनाम के रूप में सुबोध को हैट्रिक करने पर दिया गया।
इस दिन तीसरा मैच भिलाई और आसनसोल के मध्य खेला गया जिसमें आसनसोल की तरफ से जर्सी नंबर 11 जावेद ने अपनी टीम के लिए गोल दिया और भिलाई के तरफ से जर्सी नंबर 11 विशाल ताडी ने गोल
किया

दूसरे हाफ में भिलाई के जर्सी नंबर 9 ने दूसरा गोल किया। भिलाई के ही जर्सी नंबर 15 और चौथा गोल जर्सी नंबर 3 ने किया । इस प्रकार भिलाई ने 4 के मुकाबले दो गोल से आसनसोल से जीतदर्ज की।
इस मैच का मैन ऑफ द मैच कुणाल जर्सी नंबर 15 भिलाई के खिलाडी को दिया गया।
सोमवार को चौथा मैच इटारसी विरुद्ध सिलीगुड़ी के मध्य खेला गया। जिसमें पहले हाफ टाइम तक सिलीगुड़ी ने तीन गोल किए और इटारसी शून्य पर था। सिलीगुड़ी से गोल करने वाले खिलाड़ी का नाम इस प्रकार है। पहला गोल करने वाले खिलाड़ी जर्सी नंबर 11 देबजीत राय दूसरा गोल जर्सी नंबर 12 संजीत कुमार तीसरा गोल जर्सी नंबर 8 फरमान अंसारी ने किया । इस मैच के मैन ऑफ द मैच जर्सी नंबर 8 अरमान अंसारी को दिया गया ।

मंगलवार को पहला मैच सुबह 7:00 बजे कटनी विरुद्ध बिलासपुर के मध्य खेला जाएगा। दूसरा मैच सुबह 9:00 बजे जमालपुर विरुद्ध चितरंजन के मध्य खेला जाएगा। शाम को तीसरा मैच 3:00 बजे संतरागाछी विरुद्ध खड़कपुर के मध्य खेला जाएगा और 4:30 बजे चौथा मैच ओक ग्रॉसरी विरुद्ध आसनसोल हिंदी मीडियम के मध्य खेला जाएगा।

error: Content is protected !!
Letest
पत्नी के मायके जाने से आहत पिता ने दो मासूम बच्चों के साथ उठाया खौफनाक कदम... घर में मिले तीन शव, रास्ता पूछने के बहाने रुके, फिर युवक से की मारपीट और मोबाइल की लूट… सरकंडा में बाइक सवार बदमाशों का ... कबाड़ी गोदाम में बंधक बनाकर मारपीट और 2.70 लाख की वसूली का आरोप.. सिरगिट्टी पुलिस ने छह लोगों पर दर्... पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में 27 अधिकारियों के तबादले, बदले गए कई सीईओ, सनत महादेव संभालेंगे मस... मस्तूरी : बात करने से मना करने पर सनकी युवक ने महिला पर चाकू से किया हमला...घायल महिला की शिकायत पर ... बिलासपुर में करोड़ों की जमीन धोखाधड़ी… बिना भुगतान किए करा लिया नामांतरण, कलेक्टर जनदर्शन में पहुंची... न्यायधानी में फिर एक हत्या...चरित्र शंका में पति बना हैवान...पत्नी का गला काटकर उतारा मौत के घाट, मरम्मत के लिए खड़े ट्रक को चोरों ने बनाया निशाना, चार टायर डिस्क समेत पार,जांच में जुटी हिर्री पुलि... मल्हार पुलिस का एक्शन: अवैध शराब बिक्री करते आरोपी को दबोचा, 93 नग देशी प्लेन शराब बरामद पत्थर से कुचलकर युवक की हत्या, सिरगिट्टी में फैली सनसनी, एएसपी, सीएसपी सहित डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक...