प्रशासनिकबिलासपुर

कलेक्टर ने कहा,एनटीपीसी सीपत के विस्थापितों को जल्द रोजगार उपलब्ध कराएं

डेस्क

कलेक्टर डॉ संजय अलंग की अध्यक्षता में आज यहां मंथन सभाकक्ष में एनटीपीसी सीपत के भूविस्थापितों की समस्याओं के निराकरण हेतु बैठक आयोजित की गयी। बैठक में कलेक्टर ने एनटीपीसी के अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्रभावित गांव के स्थानीय नागरिकों को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार उपलब्ध कराएं। जो भी रिक्ति हो उसमें स्थानीय बेरोजगार युवकों को नियमानुसार नौकरी दें।

एनटीपीसी के अधिकारियों ने बताया कि भूविस्थापितों में 692 लोगों में से 380 लोगों को नौकरी उपलब्ध करायी जा चुकी है। कलेक्टर डॉ अलंग ने धीमी नियुक्ति प्रक्रिया पर अप्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही नियमानुसार बाकी लोगों को भी नौकरी उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि सीएसआर के तहत प्रभावित इलाकों के तालाबों को रिचार्ज करें। प्रभावित गांवों के स्कूलों में फर्नीचर प्रदान करें, गार्डन बनवाएं, अतिथि शिक्षक भी उपलब्ध कराएं। डॉ अलंग ने कहा कि प्रभावित इलाकों में सघन वृक्षारोपण भी करें। उनहोंने प्रभावित गांवों में नालियां बनाने के भी निर्देश दिये। कलेक्टर ने पर्यावरण विभाग के अधिकारियों को राखड़ डेम के प्रदूषण स्तर के जांच के भी निर्देश दिये। बैठक में मस्तूरी विधायक डॉ कृष्णमूर्ति बांधी, चांदनी भारद्वाज, जिला पंचायत सीईओ रीतेश अग्रवाल, एनटीपीसी के अधिकारी एवं प्रभावित गांवों के ग्रामीण उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...