दुर्घटनारतनपुर

दोस्त के पिता को मोटरसाइकिल पहुंचाने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

डेस्क

दोस्त को मोटरसाइकिल चलाना नहीं आता था, इसलिए वह अपने दोस्त की बात मान कर उसके पिता को मोटरसाइकिल पहुंचाने अपने दोस्त के साथ निकल पड़ा, लेकिन उसे क्या पता था कि यह उसकी आखिरी सफर साबित होगी ।दोस्त की जरा सी गलती ने नागेश्वर की जान ले ली

बिलासपुर बेलगहना मार्ग पर गुरुवार सुबह अज्ञात ट्रेलर की चपेट में आकर बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई वही पीछे बैठा उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया ।सीपत थाना क्षेत्र के खोन्द्र में रहने वाले सचिन राज के पिता रतन सिंह गौरेला में नौकरी करते हैं। उन्होंने अपने पुत्र को फोन कर उससे मोटरसाइकिल मंगाया था ताकि बरसात में वे आना जाना कर सके। उनके पुत्र सचिन को बाइक चलाना नहीं आता। उसने अपने दोस्त नागेश्वर करपे को गौरेला तक बाइक लेकर जाने के लिए राजी किया। दोनों दोस्त बाइक लेकर गौरेला जा रहे थे।गुरूवार सुबह सुबह वे खैरा के पास पहुंचे थे। उस वक्त ओवरटेक करने के चक्कर में बाइक टकराते टकराते बची और डर के मारे सचिन बाइक से कूद गया। जिस वजह से बाइक अनियंत्रित हो गई और फिसल कर सड़क पर गिर गई ।

।पीछे से आ रहे ट्रेलर का चालक अचानक ब्रेक नहीं लगा पाया और ट्रेलर नागेश्वर के ऊपर से गुजर गया। मौके पर ही टेलर से कुचलकर नागेश्वर की मौत हो गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना रतनपुर डायल 112 सेवा को दी ।जिन्होंने मौके पर पहुंचकर शव को शव गृह भेजा और घायल को अस्पताल। वहीं अज्ञात ट्रेलर चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसकी पतासाजी की जा रही है ।इस दुर्घटना की वजह से यह मार्ग करीब 1 घंटे तक यातायात के लिए बाधित रहा और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सुबह करीब 9:30 बजे यहां यातायात व्यवस्था सामान्य हो पाई

error: Content is protected !!
Letest
ओडिशा से बिलासपुर तक गांजे का बड़ा नेटवर्क बेनकाब! मस्तूरी जयरामनगर में 13 किलो गांजे के साथ एक महिल... महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या, दो गिरफ्तार... तीसरा आरोपी फरार देवरी चिचोली हादसा: हसदेव नदी ने बुझा दिए तीन घरों के चिराग, दो दिन के रेस्क्यू के बाद तीनों छात्रों... बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने पर मचा बवाल.. वायरल वीडियो ने खोली स्कूल की संवेदनहीनता, मस्तूरी के... सीपत नहर रोड पर बदमाशों का आतंक! पहले लूट की कोशिश, फिर सुनसान रास्ते में घेरकर चाकू से हमला, पीठ मे... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेकाबू हुआ युवक, मजदूर पर धारदार हथियार से हमला, कलाई-कोहनी और पीठ पर आ... फेसबुक लिंक से आया SBI YONO ऐप... डाउनलोड करने की कोशिश में उड़ गए 6 लाख, पुलिस की सतर्कता और समझाइश... छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार को मिली नई मजबूती, रायपुर में एक ही छत के नीचे जांच से उन्नत इलाज तक सुविध... देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल,