बिलासपुर

राज्य निर्वाचन आयुक्त ठाकुर राम सिंह ने तैयारियों का लिया जाएजा, संभाग स्तरीय प्रशिक्षण में हुए शामिल….दिसम्बर में निकाय और जनवरी में पंचायत चुनाव के दिये संकेत

रमेश राजपूत

बिलासपुर- रविवार को संभाग स्तरीय निर्वाचन प्रशिक्षण का आयोजन प्रार्थना सभा भवन में आयोजित किया गया, जहाँ राज्य निर्वाचन आयुक्त ठाकुर राम सिंह ने प्रशिक्षण में गंभीरता से निर्वाचन कार्य सम्पन्न कराने विशेष निर्देश दिए। इस दौरान संभाग के सभी जिलों के आरओ, एआरओ, व्यय अनुवीक्षण के नोडल अधिकारियों को यहाँ प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में उप सचिव निर्वाचन संतोष कुमार देवांगन सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने निर्वाचन के पूर्व, मतदान के दौरान और मतदान के बाद किये जाने वाले कार्यो की विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई और तमाम निर्देशो से अवगत कराया गया।

प्रशिक्षण में नए सेटअप को लेकर सभी जानकारियां साझा की गई, वही निकाय चुनाव बैलेट पेपर से होंगे लिहाज़ा पूरी पारदर्शिता के साथ प्रक्रिया को संपन्न कराने के निर्देश दिए गए। संभाग स्तरीय इस प्रशिक्षण से यह भी साफ हो गया कि जल्द ही निकाय चुनाव का बिगुल बजने वाला है, जिसमे दिसम्बर में निकाय चुनाव सम्पन्न कराए जाएंगे और जिसके बाद जनवरी में पंचायत चुनाव कराए जाएंगे।

error: Content is protected !!
Letest
सर्पदंश मुआवजा घोटाला: CIMS चौकी के दो नगरसैनिक गिरफ्तार... बने थे 'सूचना एजेंट', शव पहुंचते ही सक्र... मस्तूरी: स्कूल से लौटी मासूम की घर पहुंचने से पहले ही थम गई सांसे... तेज रफ्तार बाइक ने छीनी सात साल... बिरकोना में जुए के फड़ पर पुलिस का धावा, 9 जुआरी गिरफ्तार... 20 हजार नकद, 9 मोबाइल और बाइक जब्त सोते रह गए मालिक....सेंध लगाकर 11 बकरा-बकरियां चुरा ले गए बदमाश, ग्रामीणों में दहशत बिलासपुर:- शासन का बड़ा प्रशासनिक फैसला... डॉ. अजय कौशिक को सौंपा गया डीईओ का अतिरिक्त प्रभार आरटीई के तहत निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए 22 जुलाई से आवेदन... 5 अगस्त अंतिम तिथि महामाया मंदिर चोरी का पर्दाफाश: एक साल पुराने केस सहित दो वारदातें सुलझीं, 1.75 लाख के आभूषण बरामद छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल.. 36 ASP और 92 DSP स्तर के अधिकारियों का तबादला, केंद्रीय जेल बिलासपुर में फिर कैदी की मौत....एक माह में चौथी घटना से उठे सवाल, पीएम रिपोर्ट से होगा ... बाल संप्रेक्षण गृह हत्याकांड: पटना से दबोचा गया एक और फरार आरोपी, दो की तलाश में कई राज्यों में पुलि...