कोटा

पोड़ी धान खरीदी उपकेंद्र में 291 बोरी अवैध धान जब्त, बिचौलिए द्वारा धान खपाने की संभावना….जांच के निर्देश

रमेश राजपूत

कोटा – बिचौलियों द्वारा किसानों के पर्ची पर धान न बेचे जाने संबंधी कलेक्टर बिलासपुर और एसडीएम कोटा के निर्देशानुसार जांच टीम द्वारा लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। इसी दौरान सेवा सहकारी समिति चपोरा के उपकेंद्र पोड़ी में जांच के दौरान कृषक बेचन बाई और सुशील मानिकपुरी के धान सेवा सहकारी समिति चपोरा के उपकेंद्र पोड़ी में विक्रय हेतु दिनांक 12/12/22 के लिए टोकन काटा गया था।

निरीक्षण में उक्त टोकन के विरुद्ध141 बोरा धान कट्टी किस्म मोटा पतला एवं 150 कट्टी किस्म मोटा पतला जिसे ड्राइवर रोहित कुमार और सद्दाम हुसैन द्वारा लाया गया। पूछताछ के दौरान दोनों ड्राइवर द्वारा किसान का धान न होकर हरिकिशन ट्रेडर्स से धान उपार्जन केंद्र लाया जाना स्वीकार किया गया। संयुक्त टीम के जांच के समय उक्त किसान अनुपस्थित पाए गए तथा कोई भी व्यक्ति धान का स्वामित्व का प्रमाणित दस्तावेज पेश नहीं कर पाया जिसके कारण छत्तीसगढ़ धान उपार्जन नीति एवं मंडी अधिनियम 1972 की धारा 19 के तहत कुल 291 कट्टी धान जप्त कर प्रभारी प्रबंधक अनुराग जायसवाल धान उपार्जन केंद्र पोड़ी को सुपुर्द एवं सुरक्षित रखने सौप दिया गया है,

उक्त धान आगामी निराकरण तक धान उपार्जन केंद्र पोड़ी के सुपुर्द रख दिया गया है। इस कार्रवाई में तहसीलदार रतनपुर शिल्पा भगत , मुजाहिद हुसैन मंडी निरीक्षक ,नीतीश कुमार नामक मंडी उपनिरीक्षक केशवराज खरकर ,मंडी उपनिरीक्षक प्रमोद सिंह मंडी कर्मचारी शेख अब्दुल कादिर खाद्य निरीक्षक प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

error: Content is protected !!
Letest
रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम...