बिलासपुर

सड़क किनारे झाड़ियों में मिली युवक की संदिग्ध लाश…पुलिस मौके पर पहुँच जुटी जांच में, हत्या कर लाश फेंकने की आशंका

रमेश राजपूत

बिलासपुर – मंगलवार की सुबह लोगो ने कोनी थाना क्षेत्र अंतर्गत तुर्काडीह पुल के पास एक युवक की लाश देखी, जिसकी सूचना कोनी पुलिस को दी गई मौके पर पहुँची पुलिस ने पंचनामा के साथ ही युवक की शिनाख्त कर अपनी जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान अमित सूर्यवंशी के रूप में हुई है जो मूलतः निपनिया सीपत थाना क्षेत्र का रहने वाला है, जो वर्तमान में अपने मामा के पास गतौरी में रह रहा था।

युवक की मौत कैसे हुई और वह यहाँ किसके साथ आया था इसकी जांच शुरू हो गई है, वही शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है, मृतक के शरीर में मिले अस्त व्यस्त कपड़ो और चोट के निशान से हत्या की आशंका जताई जा रही है,

अनुमान लगाया जा रहा है कि युवक की हत्या कर यहाँ लाश फेंका गया है। पुलिस अब अज्ञात हत्यारों की तलाश में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार, पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट...