बिलासपुर

ब्राउन शुगर की बिक्री करता एक नशे का सौदागर गिरफ्तार…. कब्जे से 15 ग्राम मादक पदार्थ जब्त

रमेश राजपूत

बिलासपुर – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना प्रभारियों को अवैध नशीली पदार्थ विक्रेताओं के ऊपर कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया था इसी क्रम मे थाना सिरगिट्टी को मुखबीर से सूचना मिली कि नया बस स्टैण्ड तिफरा मेन गेट के सामने मोहम्मद आरिफ नाम का व्यक्ति अवैध रूप से प्रतिबंधित नशीली पदार्थ ( ब्राउन शुगर ) ब्रिकी करने के प्रयास मे है सूचना को तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय दीपक कुमार झा को अवगत कराया गया तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप एवं नगर पुलिस अधीक्षक स्नेहिल साहू के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिरगिट्टी फैजूल शाह के नेतृत्व में टीम गठित कर नया बस स्टैण्ड पर घेरा बंदी किया गया जहाँ एक संदिग्ध व्यक्ति मिला जो पुलिस टीम को देखकर भागने लगा ,घेराबंदी कर पकडा गया पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मोहम्मद आरिफ पिता मोहम्मद बसीर उम्र 28 वर्ष निवासी मगरपारा थाना सिविल लाईन का होना बताया ,

संदेही के लोवर के जेब से ऑरेंज कलर की पालीथीन के अंदर से कागज के 09 नग छोटे पुडिया मे तथा 03 नग छोटे पारदर्शी पालीथीन मे ब्राउन कलर का नशीला पदार्थ बरामद हुआ तथा दूसरे जेब से एक इलेट्रानिक तराजू चालू हालत मे तथा ब्रिकी रकम नगद 2000 रूपये मिला जिसे जप्त किया गया तथा मौके पर ही संदेही मोहम्मद आरीफ से अवैध मादक पदार्थ रखने संबंधी दस्तावेज की मांग की गई जो मौके पर कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नही कर पाया । आरोपी का यह कृत्य अपराध धारा 21 , 22 एनडीपीएस एक्ट का पाये जाने से मामले में अपराध  पंजीबध्द कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया । प्रकरण के उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिरगिट्टी फैजूल होदा शाह , सउनि शीतला त्रिपाठी , सउनि चौरसिया , आरक्षक कमलेश्वर शर्मा , मिथलेश सोनी , अफाक खान एवं बो कुम्हार की अहम भूमिका रही ।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार, पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट...