मल्हार

मल्हार : राहगीर से मारपीट कर लूट…बुजुर्ग को चार आरोपीयो ने बनाया शिकार, पुलिस की सक्रियता से सभी आरोपी गिरफ्तार

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले के मस्तुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत मल्हार चौकी पुलिस ने राहगीर से मारपीट कर नगदी लूटने वाले चार आरोपियों को घटना के कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने पहले पैसे की मांग की, रकम नहीं मिलने पर बेल्ट और हाथ-मुक्कों से हमला किया और पीड़ित की जेब से 1400 रुपये लूटकर फरार हो गए। पुलिस के अनुसार, प्रार्थी रामप्यारे राय 62 वर्ष, निवासी चौहा, 30 मार्च की रात करीब 11:50 बजे डगनिया से शादी कार्यक्रम से लौट रहे थे। इसी दौरान चकरबेढ़ा और डगनिया के बीच रोशन भंडारी, सुमित टंडन उर्फ बिट्टू, सुमित दिनकर उर्फ सोमू और मंजेश खूंटे ने उन्हें रोक लिया। चारों ने गाली-गलौज करते हुए पैसे की मांग की और विरोध करने पर बेल्ट तथा हाथ-मुक्कों से बेरहमी से मारपीट की। इसके बाद उनकी कमीज की जेब में रखे 1400 रुपये लूट लिए। घटना के बाद घायल रामप्यारे राय पूरी रात वहीं पड़े रहे। मंगलवार सुबह करीब 6 बजे चकरबेढ़ा गांव के कुछ लोगों ने उन्हें देखा और घर पहुंचाया। इसके बाद वे परिजनों के साथ मल्हार चौकी पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह और एसडीओपी के निर्देशन में पुलिस टीम गठित की गई। चौकी प्रभारी अवधेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम चकरबेढ़ा से संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने वारदात स्वीकार कर ली।पुलिस ने आरोपी सुमित दिनकर के पास से लूटी गई 1400 रुपये नगद राशि तथा आरोपी मंजेश खूंटे के पास से घटना में प्रयुक्त बेल्ट बरामद कर लिया। चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।वही इस तत्वरित कार्रवाई में मल्हार चौकी प्रभारी अवधेश सिंह, प्रधान आरक्षक मनोज राजपूत,प्रधान आरक्षक नुवाश तिग्गा, आरक्षक किसन राय.श्याम लाल सोनवानी, अभिजीत कुर्रे,विकास अंचल, रमेश साहू का सहारनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर,