मल्हार

मल्हार मंदिर में तैनात नगर सैनिक पर पंडितों के साथ दुर्व्यवहार का आरोप…आक्रोशित लोगों ने पुलिस से की शिकायत

उदय सिंह

मल्हार – माँ डिडनेश्वरी मंदिर मल्हार में तैनात सुरक्षाकर्मी नगर सैनिक ने बगलामुखी महायज्ञ में आए पंडितों से गाली गलौच कर दुर्व्यवहार करने का मामला सामने आया है। मां डिडनेश्वरी देवी मंदिर मल्हार में एक नगर सुरक्षाकर्मी सैनिक विरेंद्र चतुर्वेदी कार्यरत है। सुरक्षाकर्मी सैनिक पर पंडितों से शराब के नशे में गाली गलौच और अभद्रता करने का गंभीर आरोप लगाते हुए, प्रार्थी गणेश तिवारी ने मल्हार चौकी प्रभारी से शिकायत की है। जिसके बाद मामले की जांच कर कारवाई की बात कही गई है। दरअसल मामला मल्हार स्थित डिडनेश्वरी मंदिर में बगलामुखी यज्ञ का आयोजन चल रहा है जिसमें 21 यज्ञाचार्य बाहर से आए हुए हैं। आचार्य पण्डित चंद्रकांत दुबे ने बताया कि बुधवार की रात साढ़े ग्यारह बजे नगर सैनिक वीरेंद्र चतुर्वेदी अपने दो साथियों के साथ यज्ञ मंडप के पास पहुच कर अपने आप को संगीतज्ञ होने की बात कहकर गरम पानी देने की मांग पंडितों से की परन्तु आचार्य के साथ पण्डित भी अनुष्ठान में व्यस्त थे इसलिए उन्होंने गर्म पानी देने में असमर्थता जताई इस पर नगर सैनिक भड़क गया और अपमान जनक बात करते हुए गाली गलौच शुरू कर दी फिर भी उन्होंने कुछ नही कहा। सुबह इसकी जानकारी व्यवस्थापक गणेश तिवारी को दी गई, जिसके बाद मामले की गम्भीरता को देखते हए तुरन्त पुलिस चौकी पहुचकर घटना की जानकारी देकर आवश्यक कार्यवाही करने आवेदन दिया गया है, चौकी प्रभारी विष्णु यादव ने बताया कि इस मामले में शिकायत मिली है और इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दे गई है जांच केे बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!
Letest
घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर,