बिलासपुर

सट्टेबाज चला रहे बेखौफ़ कारोबार, पुलिस भी जुटी उनकी तलाश में….फिर भी नही टूट रहा आईपीएल मैच में दांव लगाने वालों का हौसला

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – शहर में आईपीएल मैच में सट्टा खिलाने वाले सटोरियों की मौज चल रही है। उनके हौसले इतने बुलंद है। कि उनमें पुलिसिया कार्यवाही का जरा भी भय नही है। शायद स्थानीय पुलिस की कार्यवाही इनके मंसूबो को तोड़ने नाकाफी साबित हो रही है। इधर पुलिस को छकाने सटोरी भी नए नए पैतरे अपना रहे है। कुछ इसी तरह का मामले तोरवा थाना क्षेत्र में सामने आया है। जहाँ किराना दुकान के आड़ में चल रहे आईपीएल मैच में दाव लगा रहे सटोरियों को पकड़ने में पुलिस ने सफलता पाई है। दरसअल देवरीखुर्द के प्रदीप किराना स्टोर में सट्टा खिलाने की सूचना तोरवा पुलिस को मिली। जिसपर पुलिस ने तत्काल टीम बना मौके पर दबिश दी। टीवी में देखकर ऑनलाइन मोबाइल के माध्यम से सट्टा खिला रहे तोरवा निवासी प्रदीप रायकेश और शिव टॉकीज चौक निवासी विकास उर्फ विक्की हरजानि को रंगे हाथों पकड़ लिया। इनके पास से पुलिस ने टीवी ,मोबाइल फोन ,20 हजार नगद और एक लाख 50 हजार की सट्टा पट्टी जब्त की है। इनके खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

error: Content is protected !!
Letest
82 लाख की ठगी का बड़ा खेल! ‘राष्ट्रीय पार्टी’ में पद दिलाने का झांसा, फेसबुक दोस्ती से जाल, ब्लैकमेल... VIDEO:'वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन… कलेक्टोरेट के सामने नारेबाजी और सांकेतिक पु... VIDEO:- सरकारी जमीन में ‘खनिज की लूट’! खजुरी नवागांव में 30 फीट तक खुदाई, रात में दौड़ रहे मशीन और ह... कोटा: कोरी डेम में डूबने से शिक्षा विभाग के कर्मचारी की मौत, पांच दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था... बिलासपुर :- चाकू से गोदकर युवक की हत्या! फदहाखार में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, वारदात के बाद मह... विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ...