बिलासपुर

गणतंत्र दिवस के उपलक्ष पर स्वैच्छिक रक्तदान का आयोजन, एक बार में किया गया रक्तदान, चार जरूरतमंदों की बचा सकता है जान

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – जज्बा है तो जिंदगी है! जिंले में यह कारगर साबित हो रहा है। जिसके बलबूते अब न्यायधानी में हर जरूरत मंदों के लिए जज्बा संजीवनी बूटी का काम कर रहा है। जज्बा वेलफेयर सोसायटी के द्वारा जिंले में मरीजो के लिए रक्त उपलब्ध कराने जो अभिनव पहल विगत वर्षों से की जा रही है। जिससे प्रभावित होकर अन्य समाज सेवी संस्था भी जज्बा के आयोजन में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने प्रतिबद्ध है।

इसी कड़ी में मंगलवार को भी गणतंत्र दिवस के उपलक्ष पर स्वैच्छिक रक्तदान का आयोजन किया गया था। जज्बा वेलफेयर सोसाइटी के तत्वाधान में आयोजित इस शिविर को सफल बनाने तारबाहर फ्रेंड्स फॉरएवर की टीम ने अपनी सहभागिता दी है। जिन्होंने मिलकर स्व. शेख गफ्फार के स्मृति में रक्तदान का आयोजन एकता ब्लड बैंक में किया था। जहाँ युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान जज्बा के संस्थापक संजय मतलानी ने जानकारी देते हुए बताया कि रक्त की जरूरत को किसी पदार्थ से पूरा नहीं किया जा सकता है।

केवल रक्तदान से ही रक्त की पूर्ति संभव है। किसी के द्वारा एक बार में किया गया रक्तदान, चार जरूरतमंदों की जान बचा सकता है। 18 से 60 वर्ष की आयु वाला कोई भी पुरुष व महिला रक्तदान कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि वैश्विक महामारी कोरोना के कारण रक्तदान में बेहद कमी आई है। जिंले में वर्त्तमान परिस्थिति में ब्लड के सभी ग्रुप्स की बहुत अधिक आवश्यकता है, लेकिन लोग अभी भी इस वक़्त पूर्व की तरह ब्लड डोनेशन नहीं कर रहे हैं, जिसके कारण ब्लड बैंक में ब्लड की कमी होती जा रही है। ऐसे में उन्होंने शहर के युवाओं से स्वस्फूर्त थी रक्तदान करने की अपील ही है।

error: Content is protected !!
Letest
पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान, बिलासपुर जिले में प्रशासनिक फेरबदल... 6 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, आकांक्षा त्रिपाठी बिलासपुर तो ब... VIDEO:- मल्हार स्कूल में शिकायतों का पुलिंदा, कलेक्ट्रेट में बच्चों का प्रदर्शन: प्राचार्य-शिक्षकों ... भाई के साथ एनीकट पार कर रहे थे तीज राम, काई पर फिसला पैर और अरपा के गहरे पानी में समा गई जिंदगी, दूस... कटरा जंगल में डीजल का ‘खेल’ बेनकाब: टैंकर में छिपाकर ले जा रहे थे 1000 लीटर अवैध डीजल... 3 गिरफ्तार,... मस्तूरी: धुर्वाकारी सरकारी उप स्वास्थ्य केंद्र में इलाज या निजी कारोबार? ग्रामीणों की शिकायत ने स्वा...