छत्तीसगढ़बिलासपुर

बच्चों ने बना लिया चोर गिरोह, नाबालिक चोरों के आगे पस्त पुलिस

समान गुनाह के लिए समान सजा ना होने का फायदा ऐसे चोर गिरोह उठा रहे हैं और पुलिस भी कानून के आगे बेबस है

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

बिलासपुर में चोरी की घटनाएं थम ही नहीं रही। लगातार चोरी ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं । पुलिस चोर गिरोह को तलाशती फिर रही है लेकिन कामयाबी खास मिली नहीं। शायद इसके पीछे यह वजह भी है कि शहर में ही कुछ बच्चों ने अपना गिरोह बना लिया है। लोग इन पर शक भी नहीं करते और अपने छोटे कद काठी की वजह से यह आसानी से घरों में घुसकर अपने मंसूबे को अंजाम दे रहे हैं । अभी 12 मार्च को सरकंडा थाना क्षेत्र के रामा ग्रीन सिटी फेस टू में नरेंद्र प्रताप सिंह के घर चोरी हुई थी। पुलिस मामले में चोरों को तलाश रही थी ।इसी दौरान पुराने संदेहिओ को टटोला गया। चोरी के सामान बेचने की सूचना पर पुलिस ने दो शातिर नाबालिगों से भी पूछताछ की तो उन्होंने काफी कुछ उगल दिया। दोनों नाबालिगों ने बताया कि उन्होंने ही रामा ग्रीन सिटी फेस टू में चोरी को अंजाम दिया था। इतना ही नहीं पिछले साल 17 अक्टूबर को तोरवा साईं धाम कॉलोनी में जो चोरी हुई थी उसमें भी उन्हीं का हाथ था। माना जा रहा है कि इन दोनों शातिर चोरों के साथ और भी कई बच्चे शामिल है जिन्होंने शहर में कई चोरियों को अंजाम दिया है ।पुलिस ने इनके पास से सोने की दो बाली, कान के टॉप्स ,मंगलसूत्र, लॉकेट चांदी के चार पायल, चार अंगूठी, पीतल का दिया और दिए का स्टैंड, एक होम थिएटर, कैमरा और रिस्ट वॉच समेत काफी कुछ बरामद किया है। पुलिस इनसे पूछताछ कर और भी मामलों का खुलासा करने की कोशिश कर रही है । मुश्किल यह है कि उम्र में कम होने के बावजूद यह नाबालिग बच्चे नुकसान उतना ही पहुंचाते हैं, फिर भी कानून की बंदिशे ऐसी है कि इनको उचित सजा नहीं मिलती। इसी बात का फायदा बच्चों का यह चोर गिरोह उठा रहा है। समान गुनाह के लिए समान सजा ना होने का फायदा ऐसे चोर गिरोह उठा रहे हैं और पुलिस भी कानून के आगे बेबस है।

error: Content is protected !!
Letest
पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान, बिलासपुर जिले में प्रशासनिक फेरबदल... 6 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, आकांक्षा त्रिपाठी बिलासपुर तो ब... VIDEO:- मल्हार स्कूल में शिकायतों का पुलिंदा, कलेक्ट्रेट में बच्चों का प्रदर्शन: प्राचार्य-शिक्षकों ... भाई के साथ एनीकट पार कर रहे थे तीज राम, काई पर फिसला पैर और अरपा के गहरे पानी में समा गई जिंदगी, दूस... कटरा जंगल में डीजल का ‘खेल’ बेनकाब: टैंकर में छिपाकर ले जा रहे थे 1000 लीटर अवैध डीजल... 3 गिरफ्तार,... मस्तूरी: धुर्वाकारी सरकारी उप स्वास्थ्य केंद्र में इलाज या निजी कारोबार? ग्रामीणों की शिकायत ने स्वा...