मरवाही

मानव बस्ती में पहुँचा गजदल, मचाया उत्पात लोगों ने घर छोड़कर बचाई जान….मकानों और फसल को किया क्षतिग्रस्त…..

डेस्क

बिलासपुर- जिले के मरवाही क्षेत्र में ग्राम पंचायत कटरा में बीती रात दर्जन भर से अधिक हाथियों के दल ने दस्तक दी और जमकर उत्पात मचाया। ग्रामीणों के घरों को क्षतिग्रस्त करने के अलावा गजदल ने किसानों की फसल धान, टमाटर और राहल की फसल को बर्बाद कर दिया है, राहत की बात तो यह रही की इस दौरान एक किसान सुकुल यादव के घर में जब उत्पाती हाथियों ने हमला किया तब परिवार के सभी लोगों ने होशियारी दिखाते हुए घर से भागकर अपनी जान बचा ली वरना किसी की जान भी जा सकती थी, इस हाथियों के झुंड में उत्पाती हाथी गणेश भी शामिल है इनमे सबसे ज्यादा आतंकित करने वाला वही है, ग्रामीणों ने उसके गले पर लगे बेल्ट से उसकी पहचान की है और बताया हैं की अन्य हाथियों के मुकाबले गणेश ने ही सबसे अधिक नुकसान पहुंचाया है, ग़ौरतलब है कि हाथी गणेश ने रायगढ़, धरमजयगढ़, कोरिया जिलों में अभी तक 15 लोगो की जान ले ली है, यही हाथी तोड़ फोड़ करने के लिए सक्रिय रहता है वही जो अन्य हाथी है वे तोड़ फोड़ से अलग रहते है, हाथियों के इस उत्पात से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

अक्सर मानव बस्ती में पहुँच रहे हाथी

इस क्षेत्र में आये दिन हाथियों का आतंक रहता है, लेकिन कोई ठोस योजना ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए नही बन पाई है। हाथियों ने मकान के साथ ही बाड़ी में लगे राहल की फसल को भी नुकसान पहुँचाया है।इसकी जानकारी वन विभाग मरवाही को दी गई है और क्षति पूर्ति राशि शीघ्र दिलाने की मांग की गई है।

error: Content is protected !!
Letest
दवा समझकर कीटनाशक पीने से किसान की मौत... दो साल पहले जहरीली शराब से चली गई थी आंखों की रोशनी, जन्माष्टमी समारोह में भीड़ का फायदा उठाकर बुजुर्ग महिला की सोने की चेन पार...होटल ग्रैंड लोटस में भग... संदिग्ध बांग्लादेशी बताकर पकड़े गए 23 में 19 निकले भारतीय.. दस्तावेज सत्यापन के बाद डिटेंशन सेंटर से... 30 लाख की उधारी, तीन महीने का ब्याज और फिर खूनी खेल... शिक्षक ही निकला शिक्षक का हत्यारा, सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया...