मस्तूरी

मस्तूरी : बुजुर्ग महिला को जलाकर जान से मारने का प्रयास…पड़ोसियों ने टोना – जादू का आरोप लगा दिया था घटना को अंजाम, 2 बैगा सहित 7 गिरफ्तार

उदय सिंह

बिलासपुर– जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भदौरा में 11 जनवरी की रात बुजुर्ग महिला पर अंधविश्वास के चलते पड़ोसियों ने टोना जादू का आरोप लगा घर से उठा ले जाकर प्रताड़ित करते हुए जान से मारने आग से जला दिया था और उसे मरा हुआ समझ झाड़ियों में फेंक दिया था। मामले में एफआईआर के बाद मस्तूरी पुलिस ने घटना के बाद से फरार 2 बैगा सहित 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। ग़ौरतलब है कि बुजुर्ग महिला भुरी बाई को उसके गॉव के केजउ राठौर और उसके परिवार वाले और वहां आये बैगा लोगों के द्वारा तू टोनही हमारे घर में भुत धराकर घर वालों को परेशान करते हो कहते हुए चेहरे, सीने एवं शरीर में जान से मारने की नियत से जला दिया गया था। घटना की जांच के बाद थाना मस्तुरी मे धारा 364,294, 323, 307,34 भादवि, छ ग टोनही प्रताड़ना निवारण अधिनियिम 2005 की धारा 05 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था, विवेचना के दौरान घटना दिनांक से ही केजउ राठौर व उसके परिवार वाले एवं बैगा मौके से फरार हो गये थे । जिनकी लगातार अलग-अलग टीम बनाकर पतासाजी कोरबा, जांजगीर एवं रायगढ़ में कई जा रही थी। लगातार आरोपियों के परिजनों के घर पुलिस द्वारा दबिश दी जा रही थी इसी दौरान मुखबिर की सुचना और सायबर से मिले इनपूट के आधार पर केजउ राठौर और उसके परिवार वालों को बाल्को जिला कोरबा से एवं दोनो बैगा को जिला जांजगीर चाम्पा से हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया ।

पूछताछ पर यह पता चला कि केजउ राठौर के घर में अपनी बेटी और बहू के झाड़फूक के द्वारा ईलाज के लिए आपने दामाद संतोष राठौर को बैगा लाने के लिए बोला था जिस पर से संतोष अपने पहचान के देवी प्रसाद और धरम बैगा को अपने मोटर सायकल मे लेकर ग्राम भदौरा झाड़फूक कराने ले गया । ग्राम भदौरा में केजउ राठौर के घर पर बैगा द्वारा केजउ राठौर की बेटी एवं बहू जो बीमार रहते थे उनकी झाड़ फूक की गई, अलग-अलग कर्मकांड मंत्र कर के उनका भूत भगाने की प्रक्रिया किया गया , और सभी को दिगभ्रमित किया गया तथा रात्रि में पुनः भूत भगाएंगे, करके सब को इकट्ठा करके पूजा पाठ का बहुत सारा सामान मंगाया गया जिसमें केजऊ का बेटा, उसके समधी, उसके दोनों दामाद भी शामिल थे रात्रि में पूजा पाठ के बाद पीड़िता को आरोपियों द्वारा उसके घर से घसीट कर लाया गया और तुम टोनही हो कह कर उसके साथ मारपीट की गई और हसिया से गर्म करके उसके हाथ पैर और शरीर को जलाया गया और उसे अधमरा करके छोड़ दिया गया फिर संतोष राठौर पुलिस आयेगा चलो भागो कहकर दोनो बैगा को अपने साथ वापस जॉजगीर ले गया । इस प्रकार उक्त आरोपियों के द्वारा अपराध घटित करना पाये जाने से उन्हे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया गया है।

पुलिस ने की अंधविश्वास से बचने की अपील…

बिलासपुर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि इस प्रकार के अन्धविश्वास या किसी के बहकावे में न आवे, अपने आस-पास में ऐसी किसी भी घटना की सूचना तत्काल पुलिस को देवे और जागरूक रहे।

गिरफ्तार आरोपी:-

01. केजउ राठौर पिता स्व0 विजय राठौर उम्र 56 साल भदौरा भांठापारा थाना मस्तूरी

02 सुरेश उर्फ रीतू राठौर पिता .केजउ राठौर उम्र 28 साल भदौरा भांठापारा थाना मस्तूरी

03 रवि उर्फ लल्ला उर्फ दद्दू राठौर पिता रामकुमार उम्र 23 साल धारा शिव थाना पामगढ़ जिला जांजगीर-’चांपा

04 संतोष राठौर पिता स्व धनसाय राठौर उम्र 38 साल पुरानी बस्ती वार्ड क्र 12 जांजगीर थाना जांजगीर जिला जांजगीर-’चांपा

05.देवी कहरा पिता स्व मंगलूराम उम्र 48 साल, ठाकुर देव मंदिर के पास भीमा तालाब जांजगीर थाना जांजगीर जिला जांजगीर-’चांपा

06 धरम कहरा पिता गौतम कहरा उम्र 45 साल, किकिरदा थाना बिर्रा हाल पुरानी बस्ती जांजगीर थाना जांजगीर जिला जांजगीर-’चांपा

07 बिशाल नाथ राठौर पिता गोपालाराम उम्र 48 साल, हालाहुली अटल चौक थाना खरसिया जिला-रायगढ़ (छ0ग0)

error: Content is protected !!
Letest
कोटा: शिवतराई जंगल में खौफनाक वारदात! बाइक से बांधकर युवक को जलाने की आशंका... अधजली लाश मिलने से सन... बिलासपुर: प्रेम विवाह की रंजिश में खूनी हमला...बहन के पति पर भाई ने बरसाए चाकू, मां-बेटी भी हुए घायल... 21 क्विंटल की बाध्यता से राहत, अब रकबे के हिसाब से मिलेगा प्रोत्साहन...भाजपा ने सरकार के फैसले को बत... सीपत:- गुड़ी गौठान बना मवेशियों का कब्रिस्तान! 100 से अधिक मौतों का दावा, गौठान में जिंदगी नहीं, मौत... 10 हजार मानदेय में बढ़ा काम का बोझ, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने दी अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी, 11... बिलासपुर: छेड़छाड़ की शिकायत पर विवाद गहराया, पार्षद सुनीता जगत ने एसपी को सौंपा आवेदन...पुरानी रंजि... उधारी के विवाद ने ली युवक की जान, पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार, शराब के नशे में विवाद...पति ने बांस के डंडे से पीटकर पत्नी को मार डाला, आरोपी पति गिरफ्तार स्नैपचैट की दोस्ती बनी लूट का जाल.. युवती ने मिलने बुलाया और चाकू की नोक पर युवक से 60 हजार और सोने ... जबरन गर्भपात का मामला: पति और डॉ उज्जवला कराड़े पर एफआईआर दर्ज...सास, ससुर और ननद को सहआरोपी बनाने की...