बिलासपुर

प्रवासी ग्रामीणों को भी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने निर्देश, ग्राम पंचायतों में नही किया जाएगा विरोध….जुटाई जाएगी जानकारी

रमेश राजपूत

बिलासपुर – नोवल कोरोना वायरस को लेकर रोजाना राज्य सरकार हर पहलुओं पर निर्णय ले रही है। स्वास्थ्य सेवाओं के बाद अब हालहि में प्रदेशभर के अपने गृह ग्राम आने वाले प्रवासी लोगो के लिए शासन ने विशेष व्यवस्था की है। जिसके आधार पर अब छत्तीसगढ़ में विभिन्न राज्यो से आने वाले लोगो की सुरक्षा के साथ बेहतर व्यवस्था देने का निर्णय लिया गया है।

इसके आधार पर छत्तीसगढ़ शासन के प्रमुख सचिव गौरव द्विवेदी ने प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों सहित मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत को आदेश जारी किया है। पांच बिंदुओं के इस निर्देश में शहरी के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में संभावित होने वाले समस्या को ध्यान में रखा गया है। प्रमुख सचिव श्री द्विवेदी हाल ही में अन्य प्रांतों से आए लोगों को समुचित स्वास्थ्य व्यवस्था उपलब्ध कराने ग्राम पंचायत स्तर पर मितानिनों को जिम्मेदारी सौंपी है

जो ग्राम पंचायत स्तर पर जानकारी एकत्रित कर प्रवासी व्यक्तियों की जानकारी विभाग को देंगे इसके अलावा पंचायत स्तर से प्रवासी व्यक्तियों का किसी भी प्रकार से विरोध नहीं करने की जिम्मेवारी पंचायत के सचिव सहित जनप्रतिनिधियों को सौंपी गई है पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग छत्तीसगढ़ शासन के प्रमुख सचिव द्वारा जारी आदेश के परिपालन की जिम्मेदारी जिला स्तर के अधिकारियों को दी गई है जो उक्त सभी बिंदुओं के परिपालन की मॉनिटरिंग करने कहा गया है।

यह कार्य करना अनिवार्य….

अन्य प्रांतों से आए प्रवासी लोगों को लेकर जारी आदेश में कुल 5 बिंदुओं को प्राथमिकता से लिया गया है जो इस प्रकार है।

1- प्रवासी व्यक्तियों को 14 दिनों तक अपने घर में रहने और बाहर नहीं जाने की बाध्यता

2- ठीक है फिर भी परिवार के लोगों से 1 मीटर दूरी बनाए रखेंगे।

3- यदि प्रवासी व्यक्तियों को बुखार सुखी खासी सहित सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षण होने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्रों में ले जाने कहा गया है।

4- घर में रहने वाले प्रवासी व्यक्तियों को बार बार हाथ धोने कहा गया है

5- सर्दी खासी होने पर संक्रमित व्यक्ति रूमाल या टिशु का उपयोग करें।

error: Content is protected !!
Letest
जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क... घर में लहूलुहान मिली 17 वर्षीय किशोरी... धारदार हथियार से खुद का गला और कलाई काटी लिफ्ट देकर मदद करना पड़ा भारी... शराब के लिए रुपये नहीं दिए तो आरोपी ने साथियों के साथ किया धारदार ह... बिलासपुर तीजा मनाने रीवा गई थी महिला, पीछे घर में टूट गया ताला... 6 लाख से ज्यादा के जेवर-नकदी पार, बिलासपुर में दो दिन गरबे की धूम, 11-12 अक्टूबर को सीजी गरबा में सजेगी रंगीन शाम… टीवी की ‘प्रतिज्ञा’... बिलासपुर: कोल्ड ड्रिंक में जहर! सास की हालत बिगड़ी तो बहू पर हत्या के प्रयास का आरोप.. पुलिस ने दर्ज...