जांजगीर चाँपा

चोरी की नीयत से बुजुर्ग की हुई थी हत्या….आलमारी तोड़कर जेवर और नगदी पर आरोपियों ने किया था हाथ साफ….पुलिस ने ऐसे सुलझाया मामला

रमेश राजपूत

जांजगीर चाम्पा – जिले के थाना चांपा क्षेत्र में हुए अंधे कत्ल को सुलझाने में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, चांपा पुलिस और सायबर टीम ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए प्रकरण में शामिल 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनसे नगदी रकम और गला घोंटकर ने लिए इस्तेमाल केबल वायर को बरामद किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार चाम्पा थाना क्षेत्र निवासी छोटेलाल पांडेय की लाश उसके घर मे 26 जून को मिली थी, जिस पर पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई थी। जांच के दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग सीसीटीवी फुटेज में मिले जिसमें एक स्कूटी में सवार 2 लोग मृतक के घर की ओर जाते दिखे, जिन्हें जब हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो आरोपी दीपक यादव एकादशियां यादव और शाहिद बेग पिता सलीम बेग ने बताया कि मृतक से उनकी जान पहचान थी, जिनके घर आरोपी जा चुके थी, घटना के दिन मृतक के घर मे अकेले होने की जानकारी मिलने पर दोनों ने योजना बनाई और मृतक के घर चोरी करने चले गए, जहाँ दोनों प्लानिंग कर दोपहर 01 बजे शराब पीकर अपने स्कूटी से मृतक के घर जाकर मृतक के बिस्तर में बैठकर मृतक के खाना खाने के बाद बिजली के वायर से मृतक के गले को फंसा कर तथा हाथ व पैर को पकड़कर हत्या कर दिए, फिर लोहे के सुमा से आलमारी का लाकर को तोड़कर अंदर से सोने का हार, मंगलसूत्र, झुमका व नगदी रकम को चोरी कर लिए।

पैसा को आपस मे बांट लिए तथा लगातार पुलिस के पूछताछ से सोने के जेवर को कुदरी बैराज में पकड़े जाने के डर से गहरे पानी मे फेक देना बताये आरोपीयो बयान पर स्कूटी, मोबाइल, लोहे का सुमा व लाल रंग का केबल वायर तथा 6700/ रुपये को बरामद कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। सम्पूर्ण कार्यवाही में निरी. डा. नरेश पटेल थाना प्रभारी चांपा सायबर सेल प्रभारी पारस पटेल उपनिरी के डी बनर्जी, ASI विवेक सिंह, दिलीप सिंह, मुकेश पांडेय, अरुण सिंह, प्रधान आर. प्रकाश राठौर, अजय चतुर्वेदी, वीरेंद्र टंडन, महिला प्रधान श्यामा जसवाल, आर दिकेश्वर साहू, नितिन द्विवेदी, माखन साहू, संकर राजपूत, पदम राज सिंह, भूपेंद्र गोस्वामी, सायबर सेल जांजगीर से प्रधान आर. मनोज तिग्गा, प्रधान आर विवेक सिंह, आर. रोहित कहरा, आर. आनंद सिंह, प्रदीप दुबे, मोहमद शाहबाज, गिरीश कश्यप सराहनीय रहा।

error: Content is protected !!
Letest
जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क... घर में लहूलुहान मिली 17 वर्षीय किशोरी... धारदार हथियार से खुद का गला और कलाई काटी लिफ्ट देकर मदद करना पड़ा भारी... शराब के लिए रुपये नहीं दिए तो आरोपी ने साथियों के साथ किया धारदार ह... बिलासपुर तीजा मनाने रीवा गई थी महिला, पीछे घर में टूट गया ताला... 6 लाख से ज्यादा के जेवर-नकदी पार, बिलासपुर में दो दिन गरबे की धूम, 11-12 अक्टूबर को सीजी गरबा में सजेगी रंगीन शाम… टीवी की ‘प्रतिज्ञा’... बिलासपुर: कोल्ड ड्रिंक में जहर! सास की हालत बिगड़ी तो बहू पर हत्या के प्रयास का आरोप.. पुलिस ने दर्ज...