कोटा

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत,5 घण्टे पटरी पर पड़ी रही लाश, ऊपर से गुजरती रही दर्जनों ट्रेने मानवता होती रही शर्मसार

प्रेम सोमवंशी

कोटा-करगीरोड स्टेशन एवं कोल साइडिंग के बीच 3 बजे के आसपास एक अज्ञात युवक की रेल पटरी के बीच लाश पड़ी मिली जिसके बाद लोगो की भीड़ लग गई।

करगीरोड स्टेशन मास्टर को इसकी सूचना दी गई जिसके दुवारा बिलासपुर जीआरपी को इसकी सूचना दी उसके बाद भी 5 घण्टे तक शव रेल्वे पटरी पर पड़ी रही दर्जनों ट्रेनें शव के ऊपर से गुजरते रहे लेकिन रेलवे एवं कोटा पुलिस मौके पर नही पहुँची।

कार्य क्षेत्र तय होने के बाद जीआरपी पुलिस द्वारा देर शाम कोटा थाना पहुँचकर मेमो दिया गया। जिसके बाद देर शाम 8 बजे करीब जब कोटा पुलिस घटनास्थल पहुंच शिनाख्ती की कार्यवाही की गई तब जेब से मिले आधार कार्ड से पता चला की

जिस व्यक्ति की लाश 5 घँटों से रेलवे ट्रेक में पड़ी थी वो कोई बाहरी व्यक्ति की नही बल्की कोटा डाक बंगला निवासी नवीन विश्कर्मा पिता ईश्वर विश्कर्मा उम्र 32 वर्ष की थी जिसे कोटा पुलिस परिजनों को सूचना देने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मरचुरी में रखवा दिया गया है।जिसका शनिवार को पोस्टमार्टम होगा

दुर्घटना या आत्महत्या कारण अज्ञात

मृतक दुर्घटना का शिकार हुआ है या आत्महत्या की है फिलहाल इसकी जानकारी नही मिल पाई है।वही जानकारी मिली है कि मृतक की अगले सप्ताह 23 तारिक को शादी होने वाली थी परिजनों को खबर मिलने के बाद रो रो कर बुरा हाल है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों के तबादले, कई अधिकारियों को नई जिम्म... बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ... कोटा में आसमानी आफत! तेज बारिश के बीच दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों साढ़ू की दर्दनाक मौत पचपेड़ी: झरिया डेम में नहाने गए बुजुर्ग की डूबने से मौत...पानी में मिली लाश VIDEO:- मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, नीचे उतारने पहुंची पुलिस तो और ऊपर चढ़ती गई… सवा घंटे तक चला हाई-... किसानों की मांगों को लेकर 8 अक्टूबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन...जिला मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन के बा... 24 साल से एक ही जिले में जमी है ‘कुर्सी’! ट्रैफिक शाखा के ASI पर उठे सवाल, तबादला नीति के बीच आखिर क... सीपत: तहसील परिसर के भीतर से निजी दुकान और तीन मंजिला भवन तक रास्ता! बाउंड्री बनने से पहले उठे ‘संरक... जोगीपुर में वन विभाग की नाक के नीचे 120 एकड़ वन भूमि पर कब्जे का मामला... कलेक्टर से की शिकायत, ग्रा...