बिलासपुर

डुप्लीकेट प्रोडक्ट की खेप पर पुलिस की छापेमारी, लाखों का माल जब्त….व्यापार विहार में खुलेआम हो रही थी नकली सामानों की बिक्री

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – नकली ब्रांडेड सामान बेचने वाले पर देर से ही सही बिलासपुर पुलिस ने कार्यवाही की गई है। जिसमे व्यापार विहार इलाके से एक व्यापारी को गिरफ्तार किया गया है। जिसमे आरोपी के कब्जे से एसीसीयू की टीम ने एक लाख 60 हजार रूपए का नकली समान बरामद किया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि व्यापार विहार में कई ब्रांड के नकली प्रोडक्ट बेचे जा रहे हैं। जिसपर एसीसीयू और तारबाहर पुलिस की सयुक्त टीम ने व्यापार विहार स्थित नरेश ट्रेडिंग सेंटर में छापेमारी की कार्यवाही की। जहा आयोडेक्स, ईनो, ऑल आउट, ब्लैक हिट जैसे ब्रांड के डुप्लीकेट प्रोडक्ट बेचना पाया गया। दरअसल रोहित जायसवाल द्वारा पुलिस को नरेश ट्रेडिंग के संचालक कमलेश माखीजा द्वारा आयोडेक्स, ईनो, ऑल आउट, ब्लैक हिट जैसे ब्रांड के डुप्लीकेट प्रोडक्ट बेचने की शिकायत की गई थी।

इधर छापेमारी के बाद आरोपी के खिलाफ ट्रेडमार्क एवं पेटेंट उल्लंघन अधिनियम की धारा 103 104 105 और कॉपीराइट एक्ट की धारा 51,63 के अंतर्गत तारबाहर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस के हाथ नकली ईनो के 3000 पैकेट, ब्लैक हिट के 100, आयोडेक्स के 150, ऑल आउट के 500 प्रोडक्ट हाथ लगे, जिसकी कीमत 1 लाख 60 हज़ार रुपये है। बिलासपुर पुलिस ने नकली सामान जप्त कर लिया है। उक्त सफल रेड कार्यवाही में एसीसीयू प्रभारी धर्मेंद्र वैष्णव एवं तारबाहर प्रभारी निरीक्षक मनोज नायक के साथ उप निरीक्षक अजय वारे, एएसआई टोप्पो , प्रधान आरक्षक बलबीर सिंह, आरक्षक सरफराज खान, तरुण केशरवानी, निखिल राव , सूरज का योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO: सेलर में सीमांकन की आड़ में घरों की पैमाइश?… राजस्व टीम की कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश, ... शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया...दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, भेजा गया जेल, 1700 करोड़ रुपए बकाया से लेकर धान की अतिरिक्त तौल तक… किसानों का फूटा आक्रोश, 33 जिलों में निकली ‘बल... बिलासपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों के तबादले, कई अधिकारियों को नई जिम्म... बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ... कोटा में आसमानी आफत! तेज बारिश के बीच दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों साढ़ू की दर्दनाक मौत पचपेड़ी: झरिया डेम में नहाने गए बुजुर्ग की डूबने से मौत...पानी में मिली लाश VIDEO:- मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, नीचे उतारने पहुंची पुलिस तो और ऊपर चढ़ती गई… सवा घंटे तक चला हाई-... किसानों की मांगों को लेकर 8 अक्टूबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन...जिला मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन के बा...