कोरिया छत्तीसगढ़

जिले भर में 06 लाख रुपये के खोए हुए 50 नग मोबाईल को किया गया रिकवर, लोगो के चेहरों पर लौटी मुस्कान

रमेश राजपूत

कोरिया – जिले में गुम हुए मोबाईल को खोजने का कार्य पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह के दिशा-निर्देशन में सायबर सेल द्वारा अभियान चलाकर किया जा रहा है। इसके लिए जिस भी व्यक्ति का मोबाईल गुम होता है उसे अपने निकटतम थाना में उपस्थित होने पर थाना प्रभारी को गुम हुए मोबाईल से संबंधित जानकारी को एक निर्धारित फार्म में भरवाकर आवेदको से आवेदन प्राप्त करने के लिए निर्देशित किया गया है। थानों में प्राप्त आवेदनों को सायबर सेल को सुपुर्द करने उपरांत सायबर सेल की टीम द्वारा गुम हुए मोबाईल की खोज की जा रही है। इसी तारतम्य में सायबर सेल की टीम द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों से खोए हुए मोबाईल कुल 50 नग जुमला कीमती लगभग 6 लाख रूपये का रिकवर किया गया। जिसे आज पुलिस कप्तान द्वारा उनके मालिकों को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सुपुर्द किया गया। मोबाईल गुम होने पर उसके मिलने की संभावना नहीं होना मान चुके प्रार्थीगणों को उनका खोए हुए मोबाईल मिलने से उनके चेहरे खुशी से चमक रहे थे और वे पुलिस अधीक्षक को हृदय से धन्यवाद दिये। मोबाईल खोजने में सायबर सेल से प्र.आर. सुरेन्द्र कुमार गुप्ता, आर. राघवेन्द्र पुरी, प्रिंस राय, पुष्कल सिंन्हा, अरविंद कौल, जुनास एक्का की भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह द्वारा बताया गया कि यह अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा साथ ही उन्होंने आम जनता से अपील की कि यदि कहीं कोई मोबाइल आपको रास्ते पर पड़ा हुआ मिले या कोई व्यक्ति कम कीमत पर बिना रसीद के आपको मोबाइल उपलब्ध करा रहा है तो ऐसा संभव है कि वह मोबाइल चोरी का हो या किसी अपराध हेतु उसका प्रयोग किया गया हो इसके लिए आप इसकी सूचना तुरंत निकटतम थाने में देकर एक सच्चे नागरिक होने का फर्ज अदा करें।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO: सेलर में सीमांकन की आड़ में घरों की पैमाइश?… राजस्व टीम की कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश, ... शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया...दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, भेजा गया जेल, 1700 करोड़ रुपए बकाया से लेकर धान की अतिरिक्त तौल तक… किसानों का फूटा आक्रोश, 33 जिलों में निकली ‘बल... बिलासपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों के तबादले, कई अधिकारियों को नई जिम्म... बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ... कोटा में आसमानी आफत! तेज बारिश के बीच दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों साढ़ू की दर्दनाक मौत पचपेड़ी: झरिया डेम में नहाने गए बुजुर्ग की डूबने से मौत...पानी में मिली लाश VIDEO:- मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, नीचे उतारने पहुंची पुलिस तो और ऊपर चढ़ती गई… सवा घंटे तक चला हाई-... किसानों की मांगों को लेकर 8 अक्टूबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन...जिला मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन के बा...