सीपत

सीपत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब कारोबारी, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ मोनू वर्मा गिरफ्तार, बाइक जब्त

उदय सिंह

बिलासपुर – नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सीपत पुलिस ने ग्राम पाण्डेपुर (भिलमी) में कार्रवाई करते हुए एक युवक को 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से शराब परिवहन में इस्तेमाल की जा रही हीरो ग्लैमर मोटरसाइकिल भी जब्त की है। जब्त शराब की कीमत करीब 8 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार, 19 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि भिलमी निवासी मोनू वर्मा उर्फ गोलू 30 वर्ष मोटरसाइकिल से बड़ी मात्रा में कच्ची महुआ शराब लेकर बिक्री के लिए जा रहा है। सूचना के आधार पर सीपत पुलिस ने ग्राम पाण्डेपुर मेन रोड के पास घेराबंदी कर संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोका। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से कुल 40 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब और परिवहन में प्रयुक्त हीरो ग्लैमर मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 10 बीक्यू 5774 को विधिवत जब्त कर लिया। आरोपी मोनू वर्मा उर्फ गोलू पिता स्वर्गीय नंदराम वर्मा, निवासी भिलमी, थाना सीपत के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) और 59(क) के तहत अपराध दर्ज किया गया। कार्रवाई के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO: सेलर में सीमांकन की आड़ में घरों की पैमाइश?… राजस्व टीम की कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश, ... शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया...दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, भेजा गया जेल, 1700 करोड़ रुपए बकाया से लेकर धान की अतिरिक्त तौल तक… किसानों का फूटा आक्रोश, 33 जिलों में निकली ‘बल... बिलासपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों के तबादले, कई अधिकारियों को नई जिम्म... बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ... कोटा में आसमानी आफत! तेज बारिश के बीच दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों साढ़ू की दर्दनाक मौत पचपेड़ी: झरिया डेम में नहाने गए बुजुर्ग की डूबने से मौत...पानी में मिली लाश VIDEO:- मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, नीचे उतारने पहुंची पुलिस तो और ऊपर चढ़ती गई… सवा घंटे तक चला हाई-... किसानों की मांगों को लेकर 8 अक्टूबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन...जिला मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन के बा...