रतनपुर

एकबार फिर शराब की बड़ी खेप पकड़ाई, एमपी से लगातार हो रही तस्करी….एक आरोपी गिरफ्तार

रतनपुर जुगनू तंबोली

रतनपुर- मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ में शराब तस्करी का सिलसिला रुकने का नाम नही ले रहा, लगातार अवैध शराब की खेप पकड़ी जा रही है, फिर भी तस्करों के हौसले और बार्डर में सेटिंग इतनी अच्छी है कि शराब बिलासपुर जिले से होकर दुर्ग भिलाई सहित अन्य जिलों में पहुँच रही है। शुक्रवार को रतनपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली पुलिस ने सूचना पर रतनपुर शनिचरी बाज़ार से सफारी गाड़ी में तस्करी की जा रही 40 पेटी अंग्रेजी शराब को जब्त किया है वही एक आरोपी को भी पकड़ा है, वही कार चालक पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश की शराब भिलाई में खपाने सफारी कार क्रमांक सीजी 04 डीएल 9977 में लाई जा रही थी जिसकी सूचना रतनपुर पुलिस को मिली, देर रात पुलिस ने नाकेबंदी कर वाहन को शनिचरी बाज़ार में पकड़ा जिसकी तलाशी लेने पर एमपी की अंग्रेजी शराब 40 पेटी बरामद हुई, जिसमे एक आरोपी अनिल कुमार भारती पिता नेहरू लाल भारती निवासी भिलाई जरवाय को पकड़ा है वही सफारी कार को जब्त कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

एक आरोपी फरार

गौरतलब है कि सफारी में दो आरोपी सवार थे जिनमें से केवल एक ही पुलिस के हाथ लगा है, वही चालक मौके से पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल हो गया है। हालाकि की पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर रही है और जानकारी जुटा रही है।

तीसरा मामला

हाल में ही यह मध्यप्रदेश से लाई जा रही अवैध शराब की तीसरी खेप को पुलिस ने पकड़ा है, बावजूद इसके बार्डर पर कोई नाकेबंदी नही की जा रही, जंगल के रास्तों में भी चेक पोस्ट और बेरियर है बावजूद इसके कैसे तस्करी हो रही है जांच का विषय है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO :- गरबा की आड़ में सिगरेट-पिस्टल का प्रदर्शन पड़ा भारी, वायरल वीडियो पर बिलासपुर पुलिस का एक्श... VIDEO: सेलर में सीमांकन की आड़ में घरों की पैमाइश?… राजस्व टीम की कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश, ... शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया...दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, भेजा गया जेल, 1700 करोड़ रुपए बकाया से लेकर धान की अतिरिक्त तौल तक… किसानों का फूटा आक्रोश, 33 जिलों में निकली ‘बल... बिलासपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों के तबादले, कई अधिकारियों को नई जिम्म... बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ... कोटा में आसमानी आफत! तेज बारिश के बीच दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों साढ़ू की दर्दनाक मौत पचपेड़ी: झरिया डेम में नहाने गए बुजुर्ग की डूबने से मौत...पानी में मिली लाश VIDEO:- मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, नीचे उतारने पहुंची पुलिस तो और ऊपर चढ़ती गई… सवा घंटे तक चला हाई-...