बिलासपुर

पटवारी पर गंभीर आरोप…भ्रष्टाचार और अवैध वसूली से आमागोहन क्षेत्र के ग्रामीण परेशान, कलेक्टर से हुई शिकायत, कार्रवाई की मांग

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले के बेलगहना तहसील अंतर्गत हल्का नंबर 01 आमागोहन-मोहली क्षेत्र के ग्रामीणों ने पटवारी अंकित स्वर्णकार पर गंभीर अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कलेक्टर को शिकायत सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि संबंधित पटवारी की कार्यशैली से किसान और आम नागरिक लंबे समय से परेशान हैं। ग्रामीणों द्वारा दिए गए आवेदन में आरोप लगाया गया है कि धान पंजीयन और खरीदी के नाम पर किसानों से पैसे की मांग की जाती थी। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि करीब 150 किसानों की धान फसल में रकबा त्रुटि कर धान की कथित बिक्री से वंचित कराई गई। इसके अलावा कुछ बड़े भू-स्वामियों के धान फसल पंजीयन नहीं होने के बावजूद अवैध रूप से धान बिक्री कराने का भी आरोप लगाया गया है। आवेदन में यह भी कहा गया है कि नामांतरण, फौती, बंटवारा और नक्शा नकल जैसे राजस्व कार्यों के लिए ग्रामीणों से 10 से 20 हजार रुपये तक की मांग की जाती है।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि अमागोहन की शासकीय भूमि की मिट्टी रेलवे ठेकेदार को लगभग 5 लाख रुपये लेकर गलत तरीके से बेची गई, जिससे सरकारी भूमि की प्राकृतिक संरचना को नुकसान पहुंचा है। शिकायत में ग्राम सभा से प्रस्तावित रैन बसेरा/आवास निर्माण के लिए ले-आउट रोककर अवैध वसूली करने का भी आरोप लगाया गया है।

ग्रामीणों का कहना है कि कई बार तहसीलदार और एसडीएम स्तर पर स्थानांतरण की मांग किए जाने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि शिकायत करने पर उन्हें ऊंची पहुंच का धौंस दिखाकर धमकाया जाता है। ग्रामीणों ने संबंधित पटवारी को हल्का नंबर 01 से तत्काल हटाने, पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने और दोष सिद्ध होने पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO :- गरबा की आड़ में सिगरेट-पिस्टल का प्रदर्शन पड़ा भारी, वायरल वीडियो पर बिलासपुर पुलिस का एक्श... VIDEO: सेलर में सीमांकन की आड़ में घरों की पैमाइश?… राजस्व टीम की कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश, ... शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया...दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, भेजा गया जेल, 1700 करोड़ रुपए बकाया से लेकर धान की अतिरिक्त तौल तक… किसानों का फूटा आक्रोश, 33 जिलों में निकली ‘बल... बिलासपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों के तबादले, कई अधिकारियों को नई जिम्म... बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ... कोटा में आसमानी आफत! तेज बारिश के बीच दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों साढ़ू की दर्दनाक मौत पचपेड़ी: झरिया डेम में नहाने गए बुजुर्ग की डूबने से मौत...पानी में मिली लाश VIDEO:- मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, नीचे उतारने पहुंची पुलिस तो और ऊपर चढ़ती गई… सवा घंटे तक चला हाई-...