बिलासपुर

VIDEO: जल जीवन मिशन की जिम्मेदारी सम्हालने वाले ही बने गैरजिम्मेदार…3 साल में 4 स्कूलों तक नही पहुँची योजना, विभाग कर चुका है पूरा भुगतान

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – प्रदेश अपितु देशभर में शासन प्रशासन द्वारा जल जीवन मिशन के तहत हर घर में पानी की पर्याप्त व्यवस्था करने के बड़े बड़े दावे किए जा रहे है। लेकिन इस दावे को पुरा करने वाले लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की कार्यप्राणी इस कदर सुस्त है। कि 2024 तो छोड़िए 2030 तक जल जीवन मिशन को पूरा करना मुमकिन नही है। इसका जीता जागता उदाहरण बिलासपुर जिले में देखने को मिला है। जहा तीन सालो में इस विभाग ने जिले के महज 4 स्कूलों में हेड पंप की व्यवस्था नही कर पाई है। जबकि उक्त कार्य के लिए समग्र शिक्षा के जिला परियोजना अधिकारी द्वारा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को वर्ष 2021 में ही राशि का भुगतना कर दिया गया था।

लेकिन कछुए से भी धीमी गति में चलने वाले लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने इसे अब तक पूरा नहीं कर सकी है। मौजूदा हालात यह है कि एक ओर स्कूली बच्चे पानी के लिए तरस रहे है। तो वही दूसरी हो लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अफसरों के कानो में जू तक नही रेंग रही है। ऐसे में इनको 5 बार शिक्षा विभाग कार्यालय से स्मरण पत्र भेजने के बाद अब जिला पंचायत सीईओ द्वारा एकबार फिर कारण बताओं नोटिस जारी करने की तैयारी चल रही है। मिली जानकारी के अनुसार राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा रायपुर के निर्देश पर बिलासपुर जिले में तखतपुर ब्लॉक के गवर्नमेंट गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल सकरी, गवर्नमेंट हाई स्कूल गोकुलपुर, गवर्नमेंट हाई सेकेंडरी स्कूल लिम्हा और गवर्नमेंट हाई सेकेंडरी स्कूल दैजा में बोर कर नल की व्यवस्था करने 6 लाख रुपए की स्वीकृति दी गई थी। जिसकी 50 प्रतिशत राशि 2021 में ही बिलासपुर जिला परियोजना अधिकारी द्वारा ज़ारी कर दी गई थी। इसके बाद भी आज तक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता द्वारा इस ओर कोई सकारात्मक पहल नहीं की गई है। इस विभाग के सुस्त कार्यप्राणली का खामियाजा ग्रामीण क्षेत्र के बच्चो को भुगतना पड़ रहा है। 

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO :- गरबा की आड़ में सिगरेट-पिस्टल का प्रदर्शन पड़ा भारी, वायरल वीडियो पर बिलासपुर पुलिस का एक्श... VIDEO: सेलर में सीमांकन की आड़ में घरों की पैमाइश?… राजस्व टीम की कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश, ... शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया...दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, भेजा गया जेल, 1700 करोड़ रुपए बकाया से लेकर धान की अतिरिक्त तौल तक… किसानों का फूटा आक्रोश, 33 जिलों में निकली ‘बल... बिलासपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों के तबादले, कई अधिकारियों को नई जिम्म... बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ... कोटा में आसमानी आफत! तेज बारिश के बीच दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों साढ़ू की दर्दनाक मौत पचपेड़ी: झरिया डेम में नहाने गए बुजुर्ग की डूबने से मौत...पानी में मिली लाश VIDEO:- मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, नीचे उतारने पहुंची पुलिस तो और ऊपर चढ़ती गई… सवा घंटे तक चला हाई-...