बिलासपुर

बर्ड फ्लू अलर्ट: बिलासपुर में बर्ड फ्लू की हुई पुष्टि, नियंत्रण के लिए प्रशासन ने कसी कमर…10 किमी दायरे में सख्त निगरानी

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लुएंजा) के एक मामले की पुष्टि होने के बाद कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी संजय अग्रवाल ने तत्काल प्रभाव से व्यापक नियंत्रण एवं रोकथाम के निर्देश जारी किए हैं। शासकीय कुक्कुट पालन प्रक्षेत्र कोनी में संक्रमण पाए जाने के बाद प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। कलेक्टर ने पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा जारी रिवाइज्ड एक्शन प्लान फॉर प्रिवेंशन एंड कॉन्टेनमेंट ऑफ एवियन इन्फ्लूएंजा 2021 के तहत आदेश जारी कर सभी आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

इसके तहत जिले में विभागीय समन्वय स्थापित कर रैपिड रिस्पांस टीमों का गठन कर दिया गया है, जो संक्रमित पक्षियों की कूलिंग (नष्ट करने), निपटान, निगरानी एवं संक्रमित क्षेत्र में कीटाणुशोधन की कार्रवाई करेंगी। संक्रमित क्षेत्र के 1 किलोमीटर के दायरे को संक्रमित जोन तथा 10 किलोमीटर क्षेत्र को सर्विलांस जोन घोषित किया गया है। इन क्षेत्रों में साइन बोर्ड लगाकर लोगों को सतर्क किया जाएगा तथा कुक्कुट पक्षियों के आवागमन और विक्रय पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। राजस्व, पुलिस, नगरीय प्रशासन एवं पंचायत विभाग के समन्वय से संक्रमित क्षेत्र में कलिंग एवं डिस्पोजल की कार्यवाही शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कराई जाएगी।

साथ ही मरे हुए पक्षियों एवं अपशिष्टों का निपटान जैव सुरक्षा मानकों के तहत किया जाएगा। कुक्कुट फार्म में कार्यरत कर्मचारियों के स्वास्थ्य की निगरानी भी की जाएगी। लक्षण पाए जाने पर सैंपल लेकर जांच हेतु भेजा जाएगा तथा आवश्यकतानुसार एंटीवायरल दवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके अतिरिक्त जिले में संबंधित समस्त विक्रय केंद्रों की सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर ने सभी संबंधित विभागों पशु चिकित्सा, स्वास्थ्य, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, राजस्व, लोक निर्माण तथा पुलिस विभाग को आपसी समन्वय से त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है। संयुक्त संचालक, पशु चिकित्सा विभाग को प्रतिदिन की कार्यवाही की रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश भी दिए गए हैं। जिला दंडाधिकारी ने आमजनों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और सतर्कता बरतते हुए प्रशासन का सहयोग करें।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: फरार दीपक डहरिया उर्फ फोसो की तलाश तेज, पुलिस ने घोषित किया 5 हजार रुपये का इनाम नूतन चौक में तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से बुजुर्ग की मौत..वाहन चालक मौके से हुए फरार, VIDEO :- गरबा की आड़ में सिगरेट-पिस्टल का प्रदर्शन पड़ा भारी, वायरल वीडियो पर बिलासपुर पुलिस का एक्श... VIDEO: सेलर में सीमांकन की आड़ में घरों की पैमाइश?… राजस्व टीम की कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश, ... शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया...दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, भेजा गया जेल, 1700 करोड़ रुपए बकाया से लेकर धान की अतिरिक्त तौल तक… किसानों का फूटा आक्रोश, 33 जिलों में निकली ‘बल... बिलासपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों के तबादले, कई अधिकारियों को नई जिम्म... बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ... कोटा में आसमानी आफत! तेज बारिश के बीच दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों साढ़ू की दर्दनाक मौत