बिलासपुर

65 वर्षीय बुजुर्ग महिला पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार…. पड़ोसी युवक ने ही दिया था घटना को अंजाम

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत चांटीडीह नंदेश्वर मंदिर के पास 13 जनवरी की रात अकेली रहने वाली 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला पर किसी ने जानलेवा हमला किया था, जो लहूलुहान हालत में घर के पास सुबह मिली थी, मामले में प्रार्थी हरबंश यादव पिता सत्यनारायण यादव उम्र 22 वर्ष निवासी जोरापारा सरकण्डा ने लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया कि उनकी बुआ उम्र करीब 65 वर्ष की है जो अकेली रहती है, 14.01.2025 की सुबह करीब 8.30 बजे सूचना मिला कि बुआ के साथ कोई मारपीट किया है,घर के बाहर बेहोश पड़ी है तब वह अपने भाई के साथ बुआ के घर जाकर देखा तो इसकी बुआ घर के बाहर बेहोश हालात में पड़ी है उसके सिर में पत्थर से मारने से गहरा चोंट का निशान है आसपास खून गिरा है, पड़ोस का नंद कुमार ध्रुव अक्सर बुआ के घर आना-जाना करता था शंका है कि नंद कुमार के द्वारा ही बुआ की हत्या करने के नियत से पत्थर पटक कर मारने का प्रयास किया है। प्रार्थी के उक्त रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया।थाना प्रभारी सरकण्डा निरी. निलेश पाण्डेय के दिशा नेतृत्व में टीम तैयार कर तत्काल आरोपी की पता तलाश कर आरोपी नंद कुमार घ्रुव उर्फ छोटी को घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर घटना कारित करना स्वीकार किया, जिससे आरोपी नंद कुमार ध्रुव उर्फ छोटी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO: सेंदरी की 4 एकड़ जमीन पर विवाद: 21 लाख की अग्रिम राशि के बाद भी अन्य को बिक्री की कोशिश का आर... बिलासपुर: फरार दीपक डहरिया उर्फ फोसो की तलाश तेज, पुलिस ने घोषित किया 5 हजार रुपये का इनाम नूतन चौक में तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से बुजुर्ग की मौत..वाहन चालक मौके से हुए फरार, VIDEO :- गरबा की आड़ में सिगरेट-पिस्टल का प्रदर्शन पड़ा भारी, वायरल वीडियो पर बिलासपुर पुलिस का एक्श... VIDEO: सेलर में सीमांकन की आड़ में घरों की पैमाइश?… राजस्व टीम की कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश, ... शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया...दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, भेजा गया जेल, 1700 करोड़ रुपए बकाया से लेकर धान की अतिरिक्त तौल तक… किसानों का फूटा आक्रोश, 33 जिलों में निकली ‘बल... बिलासपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों के तबादले, कई अधिकारियों को नई जिम्म... बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ...