बिलासपुर

बिलासपुर:- घर का बिजली बोर्ड सुधारते समय युवक को लगा करंट, अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत,

उदय सिंह

बिलासपुर – सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम जोकी दैहानपारा में गुरुवार को करंट की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। युवक अपने घर के किचन में लगे बिजली के बोर्ड को सुधार रहा था, तभी अचानक करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद परिजन और आसपास के लोग उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान जोकि के दैहानपारा निवासी आकाश माल्या 22 वर्ष के रूप में हुई है। आकाश पेशे से झाड़ू बनाकर बेचता था और रोजी-रोटी के लिए आसपास के गांवों में भी काम करने जाया करता था। गुरुवार को वह घर पर ही मौजूद था। इसी दौरान किचन में लगा बिजली का बोर्ड खराब हो गया। बोर्ड में आई खराबी को ठीक करने के लिए आकाश स्वयं उसे सुधारने लगा। इसी दौरान अचानक उसे करंट लग गया, जिससे वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा। परिजनों ने जब यह देखा तो शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की मदद से आकाश को बाइक पर बैठाकर नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया और शव को पीएम के लिए भेज दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही सकरी थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसा बिजली के करंट से होने की पुष्टि हुई है।

error: Content is protected !!
Letest
अमृतसर से चिट्टा लेकर बिलासपुर पहुंचा अंतरराज्यीय तस्कर, 2.50 लाख की हेरोइन के साथ गिरफ्तार, दस लाख के कर्ज ने ली दो जान! शराब में सुहागा मिलाकर दो लोगों की हत्या, पामगढ़ डबल मर्डर केस का खुलास... दूरस्थ जनजातीय अंचलों में स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी दस्तक, 18 जिलों में 57 मोबाइल मेडिकल यूनिट सक्रिय... बिलासपुर:- कॉपी ट्रेडिंग के नाम पर सिम्स के डेंटल सर्जन से 6.88 लाख की ऑनलाइन ठगी, 14 लाख का मुनाफा ... बिलासपुर में दर्दनाक हादसा, अंतिम संस्कार के दौरान जलती चिता में घुसी आटो, मामा-भांजा झुलसे, आग में ... बिलासपुर: इंजेक्शन के ओवरडोज से महिला की मौत का आरोप.. मोपका के शिव मेडिसिटी अस्पताल में परिजनों ने ... दुर्गा झांकी देखने गए किराएदार, पीछे से टूट गया मकान का ताला... अलमारी से 80 हजार पार, पचपेड़ी:- बीड़ी नहीं दी तो भड़के युवक, छात्र पर बरसाए लात-घूंसे और बेल्ट, बीच-बचाव करने पहुंचे दोस्त... पटाखा फोड़ने को लेकर गनियारी में बवाल, महिला के बेटे को पत्थर से मारा, कार का शीशा तोड़ा, दूसरे पक्ष... शराब पीने के बाद बिगड़ी तबीयत, पार्षद समेत दो की संदिग्ध मौत....चार लोग बैठे थे साथ,