बिलासपुर

स्वामी आत्मानंद स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया जल्द हो पूर्ण….कलेक्टर ने समीक्षा के बाद दिए निर्देश

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कलेक्टर सौरभ कुमार ने आज जिला कार्यालय के मंथन सभा कक्ष में आयोजित टीएल बैठक में राज्य शासन की कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। कलेक्टर ने बैठक में कहा कि जिले में संचालित सभी स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में शिक्षकों की कमी के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित नहीं होना चाहिए। उन्होंने सभी आत्मानंद स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती की कार्यवाही शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही स्कूलों में चल रहे मरम्मत कार्यों को भी जल्द पूर्ण करने कहा।

कलेक्टर ने कहा कि बिलासपुर में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय के संचालन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में कलेक्टर ने समाजों को भूमि आबंटन, वन अधिकार पट्टा, जाति प्रमाण पत्र, अविवादित नामांतरण, विवादित नामांतरण, सीमांकन इत्यादि के लंबित प्रकरणों की जानकारी ली और शीघ्र निपटारे के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत के सीईओ अजय अग्रवाल, एडीएम आरए कुरूवंशी, नगर निगम आयुक्त कुणाल दुदावत सहित विभिन्न विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...