बिलासपुर

न्यूज़ पेपर गैंग के 5 सदस्य गिरफ्तार… ट्रेनों में लाखों की चोरी को देते थे अंजाम…रेलवे सुरक्षा बल ने 24 घंटे के भीतर पहुँचाया सलाखों के पीछे,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – रेलवे सुरक्षा बल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर ने यात्री सामान चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय पेपर गैंग के पांच आरोपियों को महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरपीएफ अपराध गुप्तचर शाखा, बिलासपुर द्वारा लगातार ट्रेनों में हो रही चोरी की घटनाओं पर निगरानी रखी जा रही थी। इसी दौरान 07 फरवरी को टिटलागढ़ पैसेंजर (गाड़ी संख्या 58214) में एक महिला यात्री के बैग से करीब 7 तोला सोने के आभूषण, जिसकी कीमत लगभग 6 लाख रुपये थी, चोरी होने की शिकायत मिली। महिला ने जीआरपी, रायगढ़ में एफआईआर दर्ज कराई थी। जिस पर कर्मपाल सिंह गुर्जर, निरीक्षक, अपराध गुप्तचर शाखा, बिलासपुर के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। शिकायतकर्ता द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर सीसीटीवी फुटेज और आधुनिक तकनीकों की मदद से जांच की गई।

08 फरवरी को टीम ने रायगढ़ के किरोड़ीमल नगर से पांचों आरोपियों को चोरी किए गए पूरे 6 लाख रुपये के माल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी बिहार के रहने वाले हैं और ‘न्यूजपेपर गैंग’ (मंडल गैंग) के सदस्य हैं। पूछताछ में पता चला कि ये आरोपी ट्रेनों में यात्रा करने वाले यात्रियों, विशेष रूप से अकेली महिलाओं और बच्चों के साथ सफर कर रही महिलाओं को निशाना बनाते थे। वह लोकल और पैसेंजर ट्रेनों में बैग के पास बैठकर पहले पीड़ित से बातचीत करते, फिर अखबार की आड़ में स्क्रूड्राइवर या अन्य औजार से बैग का ज़िप खोलकर कीमती सामान निकाल लेते थे। चोरी के बाद, वे फेविक्विक और वैसलीन की मदद से ज़िप सील कर देते थे ताकि किसी को संदेह न हो।

गिरफ्तार आरोपी


1 चतुरी मंडल (52) – मुंगेर, बिहार

2 कृष्ण कुमार राज (20) – खगड़िया, बिहार

3 सतीश कुमार महतो (38) – मुंगेर, बिहार

4 रबीन कुमार मंडल (24) – मुंगेर, बिहार

5 दीपक मंडल (35) – मुंगेर, बिहार

error: Content is protected !!
Letest
पुरानी रंजिश में युवक पर हमला.. सिर पर पत्थर मारकर किया घायल नाबालिग को भगाकर किया दुष्कर्म... फिर जहर पिलाकर की आत्महत्या की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार न्यायधानी में नशे का सामान:-प्रतिबंधित एमडीएमए के साथ ग्राहक तलाश रहे दो तस्कर गिरफ्तार, 13 लाख का म... VIDEO पचपेड़ी:- बाइक टक्कर के बाद आरोपियों ने मचाया था तांडव… लाठी, ईंट और पेचकस से खूनी हमला करने व... “भाई छोड़ने क्यों नहीं आया?”… ताने से शुरू हुआ विवाद, मायके से लौटी पत्नी का पति ने कैंची से काटा गल... 7.87 लाख की ठगी का मामला... फर्जी बिल और ई-वे बिल भेजकर कारोबारी को लगाया चूना, VIDEO:- कोतवाली थाना से चंद कदम दूर गोलबाजार के कपड़ा दुकान में चोरी… शेड काटकर घुसा चोर, पुलिस के ल... मस्तूरी:-जमीन बंटवारे ने भाइयों को बनाया दुश्मन...हक की लड़ाई में सभी हुए लहूलुहान, कुल्हाड़ी, रॉड, फ... न्यायधानी में बेखौफ गांजे की सप्लाई...ई रिक्शा में लोड 90 किलो गांजा के साथ 8 महिलाएं गिरफ्तार, मटिय... फार्म हाउस के बाद अब सिल्वर रिसॉर्ट में सजी थी जुए की महफिल...कोटा पुलिस की रेड में 5 जुआरी धराए,