बिल्हा

नाबालिक के कब्जे से 79 पाव देशी शराब जब्त, पुलिस ने किया अपराध दर्ज…..

रमेश राजपूत

बिलासपुर – बिल्हा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नाबालिक बालक के कब्जे से उसके घर में रखे 79 पाव देशी शराब को जब्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया। वहीं अजमानतीय जुर्म होने के कारण नाबालिग को धर्मशाला भेज दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, मुखबिर ने थाने पहुंचकर थाने में उपस्थित पुलिस को सूचना दी की, ग्राम बरतोरी में रहने वाले एक नाबालिक लड़के ने अपने घर के भूसी से भरे कमरे में बेचने की नियत से भारी मात्रा में अवैध शराब जमा किया हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल बरतोरी गांव पहुंचकर नाबालिक के घर पर दबिश दी, जहां नाबालिक अपने पिता के साथ मौजूद था। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए नाबालिक के घर की तलाशी ली, जहां से पुलिस ने घर के भूसी से भरे कमरे में बोरी में रखें 79 पाव देसी शराब बरामद किया। जिसकी कीमत लगभग 6320 रुपए बताई गई है। पुलिस ने शराब से संबंधित वैध कागजात जमा करने की नोटिस जारी करते हुए नाबालिक को गिरफ्तार कर लिया है। मामला अजमानतीय होने के कारण नाबालिक को बिल्हा स्थित हिंदू धर्मशाला में रखा गया है। पुलिस ने नाबालिग के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO बिलासपुर:- चप्पल के चक्कर में चली गई जान! विंध्यासर एनीकट के तेज बहाव में बहा राजमिस्त्री, दो ... बाइक की टक्कर से घायल खमतराई पूर्व सरपंच ने तोड़ा दम...आरोपी चालक की तलाश तेज अब स्पीड पर रहेगी पैनी नजर: बिलासपुर में जगह-जगह लगे गति सीमा बोर्ड, 40 किमी से तेज दौड़ाई गाड़ी तो ... पेपर लीक और राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में तिफरा में गरजी कांग्रेस...केंद्र सरकार के खिलाफ जो... शराबी युवक का आतंक...मोहल्ले में आने से रोका था राजमिस्त्री पर किया धारदार हथियार से हमला, पचपेड़ी:- शिवनाथ नदी में मछली पकड़ने उतरा युवक लापता, तीन जिलों की पुलिस और एसडीआरएफ ने संभाला मोर्च... घर के सामने से चोरी हुई वर्ना कार का कोरी डेम के पास एक्सीडेंट, वाहन छोड़कर भागे चोर... पुलिस जांच म... विकास समितियों के साथ विधायक अमर अग्रवाल की बैठक...शिक्षा और जनसुविधाओं पर बनी कार्ययोजना औचक निरीक्षण में खुली शिक्षा व्यवस्था की पोल...कई शिक्षक गायब, वेतन कटौती और नोटिस के निर्देश "महाविद्यालय भवन हटाने की कोशिश पर पचपेड़ी में उबाल, ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन...आंदोलन क...