बेलतरा

बेलतरा में स्वामी आत्मानंद स्कूल में एडमिशन प्रक्रिया शुरू, जानें कैसे कर सकते हैं आवेदन?

उमलेश जायसवाल

बिलासपुर – अब जल्द ही बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में अपग्रेट हुए नवीन स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में प्रवेश कि तिथि निर्धारित कर दी गई है। जिसके तहत इच्छुक अभ्यर्थी 15 अक्टूबर तक आवेदन ऑन लाइन कर सकते है। इसको लेकर शिक्षा विभाग ने विस्तृत जानकारी जारी कर दी है। आपको बता दे पूर्व में बेलतरा में भेंट मुलाक़ात के दौरान विधानसभा मुख्यालय बेलतरा में प्रस्तावित नवीन स्वामी आत्मानंद इंग्लिश उत्कृष्ट विद्यालय कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कि थी। जिसके बाद बेलतरा में प्रस्तावित नवीन स्वामी आत्मानंद इंग्लिश उत्कृष्ट विद्यालय को अपग्रेट करने का काम शुरू कर दिया गया था। वही स्कूल प्रारंभ करने के लिए प्रवेश प्रक्रिया निर्धारित समय में पूर्ण करने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी टी आर साहू द्वारा स्कूल के प्राचार्य को जारी किया गया है। अंतिम तिथि तक प्राप्त आवेदकों को लाटरी के माध्यम से प्रवेश दिया जाएगा। जिसे देखते हुए प्राचार्य को विद्यालय में प्रवेश प्रारंभ को लेकर अधिक से अधिक प्रचारित, प्रसारित करने का आदेश जारी किया गया है। साथ ही जिला शिक्षा अधिकारी टी आर साहू ने बताया कि बेलतरा में नवीन स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय में सत्र 23-24 में कक्षा पहली से बारहवीं तक ऑनलाइन प्रवेश के लिए पोर्टल खोले गए है । बजट के अनुसार पर्याप्त जमीन होगी तो नए भवन या फिर अभी पुराने भवनों का जीर्णोधार कर सत्र प्रारंभ की जायेंगी ।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- शिवनाथ नदी में मछली पकड़ने उतरा युवक लापता, तीन जिलों की पुलिस और एसडीआरएफ ने संभाला मोर्च... घर के सामने से चोरी हुई वर्ना कार का कोरी डेम के पास एक्सीडेंट, वाहन छोड़कर भागे चोर... पुलिस जांच म... विकास समितियों के साथ विधायक अमर अग्रवाल की बैठक...शिक्षा और जनसुविधाओं पर बनी कार्ययोजना औचक निरीक्षण में खुली शिक्षा व्यवस्था की पोल...कई शिक्षक गायब, वेतन कटौती और नोटिस के निर्देश "महाविद्यालय भवन हटाने की कोशिश पर पचपेड़ी में उबाल, ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन...आंदोलन क... 200 के रिचार्ज ने उड़ाए 77 हजार! रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी बना शिकायत, सायबर ठगी का नया तरीका, ताले भी सलामत, लॉकर भी सुरक्षित... फिर 13 तोला सोना कैसे हुआ गायब? पूजा अपार्टमेंट की रहस्यमयी चोरी ... मां महामाया मंदिर में गुप्त नवरात्र संपन्न...विधि-विधान से हुई पूजा-अर्चना, कन्या भोज के साथ हुआ समा... मल्हार में खुली छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की नई शाखा, ग्रामीणों को घर के पास मिलेगी बैंकिंग सुविधा सागौन तस्करों पर वन विभाग का शिकंजा....11 लट्ठों समेत पिकअप-बाइक जब्त, चार आरोपी चढ़े हत्थे,