मस्तूरी

मस्तूरी: नवविवाहिता को जबरन कीटनाशक पिलाकर मारने की कोशिश….पति सहित ससुराल वालों पर अपराध दर्ज

उदय सिंह

मस्तूरी – दिल्ली में नवविवाहिता को जलाकर मारने का मामला अभी पूरे देश मे सुर्खियों में है, जिसमें दहेज उत्पीड़न को लेकर उक्त घटना को ससुराल वालों ने अंजाम दिया था, ऐसा ही एक मामला थाना मस्तूरी क्षेत्र से सामने आया है, जिसमें ग्राम दलदली की रहने वाली 28 वर्षीय बिन्दु कुलश्रेष्ठ ने अपने ही पति और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने एक राय होकर उसे जान से मारने की नियत से जबरन कीटनाशक दवा पिलाने का प्रयास किया और मना करने पर उसकी पिटाई की। मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता बिन्दु कुलश्रेष्ठ ने थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर शिकायत की थी। मामले की जांच के दौरान पीड़िता के पिता मनबोध राम, समेत कई गवाहों से पूछताछ की गई। सभी बयानों और परिस्थितियों के आधार पर पाया गया कि पीड़िता का पति सतीश कुमार कुलश्रेष्ठ 35 वर्ष अक्सर गाली-गलौज करता था और मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देता था। वहीं,पीड़िता की सास किरण कुलश्रेष्ठ 53 वर्ष और ससुर कपिलनाथ कुलश्रेष्ठ 62 वर्ष इस पूरे विवाद में सतीश का सहयोग करते पाए गए। संपूर्ण जांच के बाद पुलिस ने पति सतीश कुलश्रेष्ठ, ससुर कपिलनाथ कुलश्रेष्ठ और सास किरण कुलश्रेष्ठ के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों पर धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS और 351(2)-BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान, बिलासपुर जिले में प्रशासनिक फेरबदल... 6 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, आकांक्षा त्रिपाठी बिलासपुर तो ब... VIDEO:- मल्हार स्कूल में शिकायतों का पुलिंदा, कलेक्ट्रेट में बच्चों का प्रदर्शन: प्राचार्य-शिक्षकों ... भाई के साथ एनीकट पार कर रहे थे तीज राम, काई पर फिसला पैर और अरपा के गहरे पानी में समा गई जिंदगी, दूस... कटरा जंगल में डीजल का ‘खेल’ बेनकाब: टैंकर में छिपाकर ले जा रहे थे 1000 लीटर अवैध डीजल... 3 गिरफ्तार,... मस्तूरी: धुर्वाकारी सरकारी उप स्वास्थ्य केंद्र में इलाज या निजी कारोबार? ग्रामीणों की शिकायत ने स्वा...