सीपत

सीपत: नाबालिग का अपहरण और शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार..पुलिस ने तत्काल एक्शन लेकर भेजा जेल

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले के थाना सीपत पुलिस ने तत्परता से कार्यवाही करते हुए एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अपहरण करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी ने बीते 4 जून 2026 को सीपत थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग बेटी को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया।महिला एवं बच्चों से संबंधित अपराधों के संवेदनशीलता को देखते हुए बिलासपुर के पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्त निर्देश दिए थे। इसी निर्देश के पालन में सीपत थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ग्राम नरगोडा में दबिश दी। वहाँ से टीम ने अपहृत नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर लिया और संदेही आरोपी नितिश कुमार टेंगवर उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम नरगोडा को हिरासत में लिया। पूछताछ और जांच के दौरान यह पाया गया कि आरोपी नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले गया था और उसका शारीरिक शोषण किया था। इसके बाद पुलिस ने मामले में धारा 87, 64 और पॉक्सो एक्ट की धारा 4 व 6 को जोड़ते हुए आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया और न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

error: Content is protected !!
Letest
संगठन ने जताया भरोसा…उदय सिंह संभालेंगे भाजपा जिला मीडिया सहसंयोजक की जिम्मेदारी सौतेली मां की हत्या का आरोपी गिरफ्तार..लकड़ी की बेड़ी से हमला कर उतारा था मौत के घाट, बछड़े को दफनाने के मिले रुपए में हिस्सा मांगने पर विवाद, पिता-पुत्र ने युवक को उतारा मौत के घाट, हरेली पर मुर्गे की ‘साइज’ बनी विवाद की वजह...बड़े भाई ने छोटे पर चला दिया चाकू आरडी खाते में रकम जमा करने का झांसा देकर 150 खाताधारकों से एक करोड़ से अधिक की ठगी.. पोस्ट ऑफिस एजें... बिलासपुर में निजी स्कूलों की लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, पाठ्यपुस्तकें नहीं उठाने पर शो-कॉज नोटिस बिलासपुर:- बारिश में सर्पदंश का बढ़ा कहर, मां के साथ सो रही 12 वर्षीय छात्रा को जहरीले सांप ने डसा, ... बन्नाक चौक में अतिक्रमण बना ट्रैफिक जाम का कारण… लेफ्ट फ्री नहीं होने से वाहन चालक परेशान शराब दुकान में ऑटो चालक की हत्या के बाद बुजुर्ग पर चाकू से हमला, एक ही रात में दो वारदातों से मचा हड... मस्तूरी:- गतौरा शराब भट्ठी में लूट का पर्दाफाश: कर्ज चुकाने के लिए लॉकर काटने पहुंचे थे बदमाश, 3 गिर...