बिल्हा

बिल्हा बीईओ निलंबित…तीन मामलों में लापरवाही बरतने पर डीपीआई ने की कार्रवाई,

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – अलग अलग तीन मामलो में लापरवाही बरतने वाले बिल्हा बीइओ आर. एस. राठौर को डीपीआई सुनील कुमार जैन ने निलंबित कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार पूर्व में दो दोमुहनी प्राथमिक शाला में मध्यान्ह भोजन वितरण के दौरान खीर में जलने के मामले में लापरवाही बरता गया था। वही आदर्श आचार संहिता के दौरान विकासखण्ड बिल्हा में कार्यरत क्रांति साहू, शहरी स्त्रोत समन्वयक, बिलासपुर द्वारा राजनीतिक पार्टी विशेष के लिये चुनाव प्रचार करने एवं आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किये जाने पर क्रांति साहू को निलंबित किया गया था।

विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, बिल्हा आर.एस. राठौर द्वारा क्रांति साहू को निलंबन आदेश नहीं देने और निलंबन के पश्चात् भी उन्हें लगभग 01 माह तक उपस्थिति प्रदान किये जाने का दोषी पाया गया है। साथ ही विकासखण्ड बिल्हा के अंतर्गत कई प्राथमिक/ माध्यमिक शाला के जर्जर भवन में छात्रों के अध्यापन कराये जाने की घटना को लेकर हाई कोर्ट में जन हित याचिका दायर की गई थी। उक्त मामले में अपने कार्यक्षेत्र में नियमित स्कूलों के अवलोकन और निरीक्षण नहीं करने के कारण युक्ति स्थिति निर्मित होने की बात सामने आई थी। इन सभी मामलों के मध्य नजर डीपीआई सुनील कुमार जैन ने बी आर एस राठौर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है जहां उन्हें बिलासपुर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में अटैच किया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान, बिलासपुर जिले में प्रशासनिक फेरबदल... 6 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, आकांक्षा त्रिपाठी बिलासपुर तो ब... VIDEO:- मल्हार स्कूल में शिकायतों का पुलिंदा, कलेक्ट्रेट में बच्चों का प्रदर्शन: प्राचार्य-शिक्षकों ... भाई के साथ एनीकट पार कर रहे थे तीज राम, काई पर फिसला पैर और अरपा के गहरे पानी में समा गई जिंदगी, दूस... कटरा जंगल में डीजल का ‘खेल’ बेनकाब: टैंकर में छिपाकर ले जा रहे थे 1000 लीटर अवैध डीजल... 3 गिरफ्तार,... मस्तूरी: धुर्वाकारी सरकारी उप स्वास्थ्य केंद्र में इलाज या निजी कारोबार? ग्रामीणों की शिकायत ने स्वा...