बिलासपुर

महिला के साथ जमीन खरीदी बिक्री के नाम पर लाखों की ठगी…आरोपी हुआ गिरफ्तार

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – पुस्तैनी मकान को बेचकर नया मकान दिलाने का झांसा देकर महिला के साथ 9 लाख 17 हजार की ठगी करने वाले आरोपी को सरकंडा पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत शीतला मंदिर चांटीडीह में रहने वाली कमला पाण्डेय ने थाने में अपने साथ हुई धोखाधड़ी की शिकायत थाने में दर्ज कराई थी। जहा उन्होंने बताया कि शीतला मंदिर चांटीडीह में उनका पुस्तैनी मकान करीब 3 डिस्मिल में बना है, जहां पर पानी का निकासी नहीं होने से उक्त मकान को बिक्री कर नया मकान खरीदी करना चाहती थी, शीतला मंदिर पूजा करने जाने से पुजारी पंकज परासर दुबे से जान पहचान होने से इस संबंध में चर्चा की थी। जिसपर रामायण चौक निवासी पंकज दुबे द्वारा उनके पुश्तैनी जमीन को बेचकर डीएस कॉलेज के पास नया जमीन दिलाने का वादा कर महिला द्वारा 12 लाख रुपए में उनकी पुश्तैनी जमीन की बिक्री कर दी। इसके बाद एनईएफटी के माध्यम से करीब 9 लाख 17 हजार रुपए आरोपी द्वारा हजम कर लिया गया। काफी दिनों बाद भी जब महिला को पैसे और नए घर नहीं मिला तो उसे अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ जिसके बाद उन्होंने आरोपी की शिकायत थाने में दर्ज कराई इधर मामले में सरकंडा पुलिस ने आरोपी पंकज पाराशर दुबे को गिरफ्तार कर हिरासत में भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क... घर में लहूलुहान मिली 17 वर्षीय किशोरी... धारदार हथियार से खुद का गला और कलाई काटी लिफ्ट देकर मदद करना पड़ा भारी... शराब के लिए रुपये नहीं दिए तो आरोपी ने साथियों के साथ किया धारदार ह... बिलासपुर तीजा मनाने रीवा गई थी महिला, पीछे घर में टूट गया ताला... 6 लाख से ज्यादा के जेवर-नकदी पार, बिलासपुर में दो दिन गरबे की धूम, 11-12 अक्टूबर को सीजी गरबा में सजेगी रंगीन शाम… टीवी की ‘प्रतिज्ञा’... बिलासपुर: कोल्ड ड्रिंक में जहर! सास की हालत बिगड़ी तो बहू पर हत्या के प्रयास का आरोप.. पुलिस ने दर्ज...