जांजगीर चाँपा

चाकू बाजी में घायल युवक की हुई मौत, शिवरीनारायण मेले में अज्ञात व्यक्ति ने युवक पर किया था चाकू से वार,

रमेश राजपूत

जांजगीर चाम्पा – जिले के शिवरीनारायण मेले में चाकूबाजी की घटना में गंभीर रूप से घायल युवक ने इलाज के लिए बिलासपुर लेजाने के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद से आरोपी फरार है जिसकी तलाश शिवरीनारायण पुलिस कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के खरौद गांव का रहने वाला शिव राज देवांगन पिता ओमप्रकाश देवांगन उम्र 25 वर्ष दोस्तों के साथ शिवरीनारायण मेला घूमने गया था, इसी दौरान किसी ने भीड़ में उस पर चाकू से हमला कर दिया जिससे उसके शरीर मे कई जगह पर गंभीर चोटें आई थी।

हमले के बाद आरोपी फरार हो गया जिसकी वजह से उसका पता नहीं चल सका। इधर चाकू के हमले से गंभीर रूप से घायल शिवराज देवांगन को लोगों की मदद से शिवरीनारायण के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे बिलासपुर रेफर कर दिया गया है। बिलासपुर लेजाने के दौरान युवक ने रास्ते मे ही दम तोड़ दिया। फिलहाल मामले की जांच में शिवरीनारायण पुलिस जुटी हुई है।

error: Content is protected !!
Letest
तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय... बिस्तर में छिपे काल ने ली मासूम की जान...ज़हरीले करैत सांप के डसने से 10 वर्षीय गौरव की मौत घरेलू विवाद बनी हिंसक: जलती आग में दो साल की मासूम को फेंका.... ईलाज के दौरान हुई मौत, हत्या के आरोप... आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, भाई ने देख लिया तो फावड़े से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे शव छिप... लंबित DA और पुरानी पेंशन समेत मांगों को लेकर लामबंद होंगे कर्मचारी...संघ ने बनाई आंदोलन की रणनीति, सीपत:- एनटीपीसी में कार्यस्थल बदलने की मांग के बीच संविदाकर्मी ने कीटनाशक का किया सेवन, हालत स्थिर