बिलासपुर

बिलासपुर में खनिजों के अवैध खनन और परिवहन पर बड़ी कार्रवाई…14 वाहन जब्त

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कलेक्टर के निर्देश और उप संचालक के मार्गदर्शन में जिले में खनिज विभाग द्वारा अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में 23, 24 और 25 मार्च 2026 को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक जांच अभियान चलाया गया। खनिज अमले ने काठकोनी, देवरीखुर्द, खम्हरिया, सकरी, निरतु, सेंदरी, मंगला, तुरकाडीह, लोखंडी, लोफण्डी, दर्रीघाट, लावर, जयरामनगर, कोटा, करही कच्छार और पहन्दा क्षेत्रों में जांच की।

इस दौरान कई स्थानों पर अवैध खनन और परिवहन करते वाहन पकड़े गए। कार्रवाई के दौरान खम्हरिया क्षेत्र से खनिज मिट्टी का अवैध उत्खनन करते एक जेसीबी और एक ट्रैक्टर-ट्राली जब्त की गई। सकरी क्षेत्र से अवैध रूप से मिट्टी ईंट का परिवहन करते दो ट्रैक्टर-ट्राली पकड़े गए। वहीं जयरामनगर क्षेत्र में गिट्टी का अवैध परिवहन करते तीन हाइवा और एक ट्रैक्टर-ट्राली जब्त किए गए।

इसके अलावा सेंदरी, करही कच्छार, पहन्दा और लोफण्डी क्षेत्रों से रेत का अवैध परिवहन करते कुल छह ट्रैक्टर-ट्राली भी पकड़ी गईं। इस तरह कुल 14 वाहनों को जब्त कर पुलिस थाना कोनी, कोटा, पुलिस सहायता केंद्र केंदा और जांच चौकी लावर में सुरक्षित रखा गया है।

खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

error: Content is protected !!
Letest
कटरा जंगल में डीजल का ‘खेल’ बेनकाब: टैंकर में छिपाकर ले जा रहे थे 1000 लीटर अवैध डीजल... 3 गिरफ्तार,... मस्तूरी: धुर्वाकारी सरकारी उप स्वास्थ्य केंद्र में इलाज या निजी कारोबार? ग्रामीणों की शिकायत ने स्वा... रतनपुर में युवक पर जानलेवा हमला! सिर में गंभीर चोट, रायपुर रेफर, परिजनों ने एसपी से लगाई कड़ी कार्रवा... एचपी लोडर की चपेट में आया युवक हुई मौत... सिलपहरी के अग्रवाल स्ट्रक्चर कारखाने में हादसे से मचा हड़क... बिलासपुर:- दहेज के लिए विवाहिता की गला घोंटकर हत्या, आत्महत्या का रूप देने फंदे पर लटकाया शव पति, दे... ‘हार्ट इन मोशन’ में गूंजा स्वस्थ दिल का संदेश, कलेक्टर-एसएसपी ने कहा—तनाव नहीं, मुस्कान को बनाएं जीव... फदहाखार हत्याकांड: पुरानी रंजिश बनी खूनी वारदात की वजह, ‘कल्लू टाइगर’ समेत दो आरोपी गिरफ्तार जिले के 10 पुलिस कर्मचारियों का हुआ तबादला...नए स्थानों में किये गए तैनात, देखिए लिस्ट उधारी के विवाद में आधी रात पति-पत्नी से मारपीट...पति के गले में धारदार हथियार से वार, लगे कई टांके, बिलासपुर: गरबा जाने निकली युवती को ऑटो चालक ने घुमाने का झांसा देकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार