रायपुर

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश में 4 नए जिलों और 18 नए तहसीलों की घोषणा….मुख्यमंत्री ने समारोह के दौरान दी सौगात

रमेश राजपूत

रायपुर – 75 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजधानी के पुलिस ग्राउंड में आयोजित स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ी और ऐतिहासिक सौगात दी है। सीएम बघेल ने राज्य में चार नए जिले बनाने की घोषणा की है। इसमें सक्ति, मनेन्द्रगढ़, सारंगढ़-बिलाईगढ़, मोहला-मानपुर को जिला बनाया जाएगा है। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने 18 नए तहसीलों की भी घोषणा की है। इनमे नांदघाट, सोहेला,सीपत,बोदरी, बिहारपुर, चांदो, रधुनाथ नगर, डौरा- कोचली ,कोटमी- सकोला, सरिया, छाल,अजगरबहार, बरपाली,अहिवारा सरोना,कोरर,बारसुर,मर्दापाल,धनोरा,अड़भार,गंगलूर,कुटरू ,लालबहादुर नगर,तोंगपाल को नया तहसील बनाया गया है। राजधानी रायपुर के पुलिस ग्राउंड में आयोजित स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में ध्वजारोहण के बाद सीएम ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारत ने दो शताब्दी से अधिक अंग्रेजों की प्रताड़ना सहा है. ग़ुलामी की जंजीरों को तोड़ने के लिए भारत माता के हजारों हजार सपूतों और पुत्रियों ने अपना सर्वस्व परित्याग किया है। उन वीरों को याद करते ही हमारे नेताओं में अपने महान पुरखों का खून उबालने लगता है और उन सबके त्याग के बारे सोचकर आंखें नम हो जाती है। मुख्यमंत्री ने बताया कि 44 हजार से अधिक सामुदायिक और 2500 से अधिक सामुदायिक वन संसाधान अधिकार पत्र दिए हैं, 52 लघु वन उपजों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर ख़रीदने की व्यवस्था की है। 500 करोड़ सालाना आदिवासी एवं वन आश्रित परिवारों को प्राप्त हों रहे हैं। विगत एक साल में 263 नए धान ख़रीदी केन्द्र खोले गए है, 20 लाख 53 हज़ार किसानों से 92 लाख मैट्रिक टन धान की ख़रीदी की गई, 244 करोड़ सिंचाई जलकर माफ़ किया गया।

error: Content is protected !!
Letest
कोटा : वार्ड पार्षद के 3 वर्षीय पुत्र की सर्पदंश से मौत, मासूम घर के आंगन में बना जहरीले सांप का शिक... एलपीजी कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई: सैकड़ों सिलेंडर और उपकरण जब्त....मचा हड़कंप ग्रामीण क्षेत्रों में फिर सक्रिय बकरा-बकरी चोर गिरोह, एक और किसान बना शिकार..कोठा से 20 बकरा-बकरी पा... रतनपुर: तेज रफ्तार बस ने ली मासूम की जान... स्कूल जाते वक्त हुआ दर्दनाक हादसा, पचपेड़ी: घर के कमरे में खून से लथपथ मिली लाश, गला रेतने के निशान....हत्या या आत्महत्या बना रहस्य मल्हार महोत्सव: कार्यक्रम को लेकर बनी सहमति, प्रशासन करेगा आयोजन...25 से 31 मार्च के बीच होंगे रंगार... बिलासपुर:- दोस्त ही निकला कातिल, खेत में मिली थी युवक की खून से लथपथ लाश... दो सगे भाइयों ने मिलकर द... डॉ सीवी रमन यूनिवर्सिटी में सुरक्षा पर सवाल: 12 दिन बाद भी लापता छात्र रोहित का सुराग नहीं.... प्रबं... कोठा की दीवार तोड़कर 17 बकरियों की चोरी....पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला किया दर्ज, रतनपुर: बीच बचाव करने वाले पर ही चाकू से हमला...युवक घायल, पुलिस अपराध दर्ज कर जुटी जांच में,