छत्तीसगढ़बिलासपुर

जल संकट से निपटने निगम की युद्ध स्तर पर कार्यवाही

अब शासन की स्वीकृति मिलने के बाद पानी को लेकर हो रही समस्या को जल्द दूर करने का अस्वासन निगम के द्वारा दिया गया है

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

पिछले कुछ समय से शहर में पानी को लेकर लोग परेशान है। विभिन्न क्षेत्रों से निगम के कार्यालय में लोग पानी नही मिलने की शिकायत लेकर पहुच रहे है। वही गर्मी की वजह से लगातार नलकूप फेल होने से निगम के जल विभाग की समस्या बढ़ गई है। साथ ही लोकसभा चुनाव के लिए लगी आचार साहिंता की वजह से नई खरीदी या नए कार्य निगम नही करा पा रहा था। जिससे पानी की समस्या से लोग परेशान हो रहे थे। ऐसे में चुनाव आयोग ने छत्तीसगढ़ में चुनावी प्रक्रिया समाप्त होने और पानी को लेकर हो रही समस्या को देखते हुए आचार साहिंता में थोड़ी राहत देते हुए जल से जुड़े जरूरी कार्य को कराने स्वीकृति दे दी ।

जिसके बाद अब निगम शहर में पानी की व्यवस्था को लेकर कार्य को गति प्रदान कर सकेगा। पहले निगम छह टैंकर के माध्यम से पानी की सप्लाई कर रहा था। वही अब ग्यारह टैंकर शहर में पानी की सप्लाई कर रहे है। साथ ही निगम ने दो शिफ्ट में ड्राइवर की ड्यूटी लगाई है। जिससे हर क्षेत्र में पानी को पहुचाया जा सके। इसके अलावा नगर निगम नए बोर खनन के कार्य को भी करा रहा है। जिससे पानी की आवस्यकता को पूरा किया जा सके। वही अब शासन की स्वीकृति मिलने के बाद पानी को लेकर हो रही समस्या को जल्द दूर करने का अस्वासन निगम के द्वारा दिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...