प्रशासनिकबिलासपुर

बदल रही सरकारी कामकाज की शैली, टूट रहे मिथक

डेस्क

सरकारी काम लेट-लतीफ होने की मेरी धारणा उस दिन टूट गयी जब मेरा खुद का आय प्रमाण पत्र उसी दिन मिल गया जिस दिन मैंने आवेदन किया। ये कहना है बिलासपुर के सरकंडा निवासी जय कुमार रजक का ।

वे बताते हैं कि लोक सेवा गारंटी अधिनियम के चलते सरकारी काम में तेजी आयी है। मैं बीए द्वितीय वर्ष का छात्र हूं। पिता की प्रेस की दुकान है। आर्थिक स्थिति ज्यादा अच्छी नहीं है। कॉलेज में शासकीय योजनाओं का लाभ लेने के लिये कई बार आय प्रमाण पत्र की जरूरत होती है। मैं सोच रहा था कि आवेदन करूंगा तो कम से कम दो-तीन महीने लग ही जाएंगे। फिर भी मैं नई कम्पोजिट बिल्डिंग स्थित लोक सेवा केंद्र आवेदन करने चल दिया। सुबह मैंने आय प्रमाण पत्र बनवाने के लिये आवेदन किया और घर आ गया। मुझे हैरानी तब हुई जब उसी दिन शाम को मोबाईल पर मैसेज आया कि आय प्रमाण पत्र बनकर तैयार है। उस दिन मुझे लगा कि शासकीय कार्यों में पहले से तेजी आयी है। इसके साथ ही मेरा सरकारी कामों के प्रति पूर्वाग्रह भी बदल गया। निश्चित रूप से लोक सेवा गारंटी अधिनियम से समय पर काम होने लगे हैं। मैं एक चीज और कहना चाहता हूं कि बिना मॉनिटरिंग के कोई भी योजना सफल नहीं हो सकती है। इसके लिये मैं मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को धन्यवाद देना चाहता हूं कि वे लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत कार्यों की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

कुछ ऐसा ही अनुभव जरहाभाटा निवासी विजय कुमार कश्यप का भी है। वे बताते हैं कि मैंने निवास प्रमाण पत्र के लिये लोक सेवा केंद्र में आवेदन किया था। एक सप्ताह के अंदर ही मुझे निवास प्रमाण पत्र मिल गया। मेरे भाई श्रेयस कश्यप ने जाति और आय प्रमाण पत्र के लिये आवेदन किया था। उसे तीन दिन में आय प्रमाण पत्र और एक सप्ताह में अस्थाई जाति प्रमाण पत्र मिल गया है।
बिलासपुर जिले में लोक सेवा केंद्रों के माध्यम से लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत विभिन्न सेवाओं के आवेदनों का निश्चित समय सीमा में निराकरण हो रहा है। लोक सेवा केंद्रों के माध्यम से ऑनलाईन प्राप्त आवेदनों में 1 जनवरी 2019 से 10 जुलाई तक आय प्रमाण पत्र बनाने के कुल 17 हजार 38 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें से 97.7 प्रतिशत 16 हजार 652 आवेदन अनुमोदित हुए। इसी समय अवधि में निवास प्रमाण पत्र के 13 हजार 789 आवेदनों में से 95.18 प्रतिशत 13 हजार 125 अनुमोदित हुये। वहीं जन्म प्रमाण पत्र के 6 हजार 929 प्राप्त आवेदनों में से 98.47 प्रतिशत 6 हजार 823 आवेदन अनुमोदित हुए। इसी अवधि में मृत्यु प्रमाण पत्र के 1 हजार 826 आवेदन में से 99.17 प्रतिशत 1 हजार 811 आवेदन अनुमोदित हुए।
error: Content is protected !!
Letest
जन्मदिन के जश्न में 200 लोगों का हुड़दंग..रोकने पहुंचे न्यायाधीश से मारपीट और धमकी, सरकंडा पुलिस ने ... मुंगेली में टेंट टेंडर का खेल! बिना टेंडर करीबियों को काम देने का मामला.. सालों से कारोबार कर रहे टे... बिलासपुर: पटवारियों की हड़ताल पर प्रशासन का सख्त रुख, 259 को अल्टीमेटम… तत्काल काम पर लौटें, नहीं तो... लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा में गरजे केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार... बोले- मतदाता सूची की शुद्धता ल... राष्ट्रीय स्तर पर चमके मस्तूरी के दो होनहार खिलाड़ी... राघव और विराट का दिल्ली में धमाकेदार प्रदर्शन... चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ से फसलें तबाह, नुकसान का आकलन करने खेतों में उतरीं कृषि विभाग और बीमा कंपनी क... लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता का संदेश, बिलासपुर में गूंजा ‘राष्ट्र प्रथम’ का संकल... सुबह का सफर बना जिंदगी का आखिरी सफर! तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, सरपंच चुनाव की हार का बदला लेने रची खूनी साजिश! 1.20 लाख की सुपारी देकर अपहरण और गला घोंटकर हत्या, बिलासपुर:- इंस्टाग्राम पर दोस्ती, यूएस मार्केट में ट्रेडिंग का झांसा... SECL के रिटायर्ड डिप्टी GM स...