बिलासपुर

सांसद अरूण साव ने देश के नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी से मिल बिलासपुर में शीघ्र हवाई सेवा प्रारंभ करने मांग की

उदय सिंह

सांसद अरुण साव ने देश के नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी से मिलकर बिलासपुर से शीघ्र हवाई सेवा प्रारंभ करने की मांग की। इस अवसर पर मस्तूरी विधायक डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी भी उपस्थित थे। आज लोकसभा स्थित केंद्रीय नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी के कार्यालय में बिलासपुर सांसद अरुण साव एवं मस्तूरी विधायक डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी ने मंत्री जी से मुलाकात की एवं पत्र सौंपकर बिलासपुर से शीघ्र हवाई सेवा प्रारंभ करने की मांग की।

सांसद श्री साव ने मंत्री को अवगत कराया, कि बिलासपुर छत्तीसगढ़ का दूसरा सबसे बड़ा शहर है, जहां उच्च न्यायालय है एस.ई.सी.एल., रेल्वे का जोनल मुख्यालय, एनटीपीसी, केंद्रीय विश्वविद्यालय, संभागीय मुख्यालय, राजस्व मंडल आदि महत्वपूर्ण संस्थाएं स्थित है। बिलासपुर केंद्र सरकार की उड़ान योजना में भी सम्मिलित 100 शहरों में शामिल है। परंतु अभी तक बिलासपुर से हवाई सेवा प्रारंभ नहीं हो पाई है। बिलासपुर में हवाई सेवा ना होने के कारण क्षेत्र का विकास बाधित हो रहा है,और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र की जनता पुरजोर तरीके से मांग करती रही है, कि बिलासपुर से शीघ्र हवाई सेवा प्रारंभ की जाए। चकरभाठा हवाई अड्डा बन कर तैयार भी है।

केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ने विषय को गंभीरता से लिया, और इस संबंध में शीघ्र कार्रवाई कर उचित निर्णय लिए जाने का आश्वासन दिया।

error: Content is protected !!
Letest
शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया...दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, भेजा गया जेल, 1700 करोड़ रुपए बकाया से लेकर धान की अतिरिक्त तौल तक… किसानों का फूटा आक्रोश, 33 जिलों में निकली ‘बल... बिलासपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों के तबादले, कई अधिकारियों को नई जिम्म... बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ... कोटा में आसमानी आफत! तेज बारिश के बीच दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों साढ़ू की दर्दनाक मौत पचपेड़ी: झरिया डेम में नहाने गए बुजुर्ग की डूबने से मौत...पानी में मिली लाश VIDEO:- मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, नीचे उतारने पहुंची पुलिस तो और ऊपर चढ़ती गई… सवा घंटे तक चला हाई-... किसानों की मांगों को लेकर 8 अक्टूबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन...जिला मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन के बा... 24 साल से एक ही जिले में जमी है ‘कुर्सी’! ट्रैफिक शाखा के ASI पर उठे सवाल, तबादला नीति के बीच आखिर क...