धर्म -कला-संस्कृति

श्रद्धा महिला मंडल ने मनाया सावन उत्सव, किया पौधारोपण

आलोक

सावन का महीना आते ही हर तरफ हरियाली ने चादर ओढ़ लिया है और मन मयूर प्रफुल्लित होने लगा है। मानवीय भावनाएं भी इस हरियाली के मौसम में प्रभावित होती है, खासकर स्त्री मन हर तरफ हरियाली देखकर झूमने लगता है और इसी महीने में हर तरफ उत्सव का आलम होता है। एसईसीएल श्रद्धा महिला मंडल द्वारा भी मंगलवार को बसंत विहार, रवींद्र सदन में सावन उत्सव का आयोजन किया गया। जहां सिलोस की अध्यक्ष डॉक्टर निशा ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुई। उनके अलावा सिलोस की उपाध्यक्ष नूपुर वर्मा, डॉ ज्योति दयाल, महिमा सोनी, श्रद्धा महिला मंडल की अध्यक्ष पुष्पिता पंडा, उपाध्यक्ष सुमन झा, संगीता शर्मा, शीनू निगम ,पिंकी प्रसाद और अन्य सदस्यों ने शिरकत की। श्रद्धा महिला मंडल और एसईसीएल परिवार की महिलाओं ने यहां सावन उत्सव मनाते हुए वृक्षारोपण किया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत गीत और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। यहां समिति की सदस्य महिलाओं ने पंचमहाभूत, धरा की पुकार , मैरिज ब्यूरो, मैं हूं भागीरथी, शिक्षा की रोशनी आदि शीर्षक से नृत्य ,नाटक, प्रहसन प्रस्तुत किया । कार्यक्रम का संचालन अनुपमा आनंद टैंभूर्णीकर ने किया। कार्यक्रम में शामिल एसईसीएल परिवार की प्रथम महिला डॉक्टर निशा ठाकुर ने इस मौके पर आमंत्रित किए जाने के लिए खुशी जाहिर करते हुए कहा कि संस्था की महिलाएं पारिवारिक दायित्वों का निर्वहन करने के साथ सामाजिक दायित्वों को भी बखूबी निभा रही है। इसलिए वे सभी प्रशंसा की पात्र हैं। उन्होंने प्रस्तुतियों की भी खूब सराहना की ।श्रद्धा महिला मंडल की अध्यक्ष पुष्पिता पंडा ने इस मौके पर सावन की महिमा का बखान करते हुए कहा कि सावन महीने का जितना धार्मिक महत्व है, उतना ही सामाजिक भी । इस मौसम में हर तरफ मौजूद हरियाली स्त्री मन में भी उतर आती है। और यह खिला खिला नजारा सबको मेलजोल का संदेश देती है। इस मौके पर मौजूद श्रद्धा महिला मंडल की महिलाओं ने सावन उत्सव पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया और इस पल का पूरा आनंद उठाया।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...