बिलासपुर

ढाबों में परोसी जा रही थी शराब…कबाब के साथ जमती थी महफ़िल, पुलिस ने छापेमारी कर पकड़ी शराब

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर –जिले में शराब का अवैध कारोबार बड़ी तेजी से फल-फूल रहा है। आलम यह है कि होटलों और ढाबो में शराब परोसी जा रही है। शराब के अवैध कारोबार की लगातार मिल रही शिकायत को गंभीरता से लेते एसीसीयू टीम की टीम ने दबिश देकर बड़ी तादाद में शराब जब्त करते हुए प्रकरण दर्ज किया है। उक्त कार्यवाही में तीन ढाबा संचालकों के कब्जे से पुलिस को कुल 27.230 लीटर देशी विदेशी शराब, बीयर मिले है। जिसकी कीमत 20,000 रुपए बताए जा रहे है।

मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय पुलिस को लगातार अवैध रूप से शहर के आउटर क्षेत्र में संचालित ढाबों में शराब बिक्री की सूचना मिल रही थी जिस पर एसीसीयू टीम को मिली सूचना के आधार पर बाबा का ढाबा, अपना पंजाबी ढाबा, भवानी ढाबा मैं छापेमारी की कार्रवाई की गई जहां ग्वालानी सृष्टी समृद्धि कालोनी सकरी निवासी आरोपी राजेंद्र,जूनी लाईन निवासी श्रीकांत वर्मा और बिल्हा निवासी विजय के कब्जे से बड़ी मात्रा में देशी विदेशी शराब, बीयर बरामद किया गया है।

बताया जा रहा है कि तीनो आरोपी ढाबा संचालन की आड़ में अवैध रूप से देशी, विदेशी शराब विक्रय करते थे। जिनपर देर से ही सही बिलासपुर पुलिस का ध्यान आकर्षित हुआ है। अब देखा यह होगा की ऐसी कार्यवाही लागतार जारी रहेगी या फिर खानापूर्ति कर ऐसे मामलों को ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा।

error: Content is protected !!
Letest
दहेज प्रताड़ना और नवविवाहिता को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पति और जेठानी गिरफ्तार...भेजे ग... एनटीपीसी सीपत के GEM-2026 का भावपूर्ण समापन...121 बेटियों ने हासिल किया आत्मविश्वास और जीवन कौशल का ... विवादित जमीन पर कब्जा दिलाने पैसे मांगने का आरोप.... प्रधान आरक्षक निलंबित, ढाबे में शराब पिलाने की सुविधा देना पड़ा महंगा... संचालक सहित छह लोगों पर आबकारी एक्ट की कार्रवाई अवैध खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई.. 8 वाहन जब्त...बालाजी कोयला डिपो सील, मल्हार:- केसीसी लोन की राशि में सेंधमारी, किसान के खाते से 1.75 लाख रुपये गायब...अज्ञात के खिलाफ माम... तालाब के पास मिले मगरमच्छ के छह नवजात...रेस्क्यू कर खुटाघाट बांध में छोड़ा गया छत्तीसगढ़ में 16 जून से ही खुलेंगे स्कूल... नया शैक्षणिक सत्र होगा शुरू VIDEO:- व्यापार विहार में दिनदहाड़े बड़ी वारदात…झांसा देकर 3 लाख रुपये से भरा बैग लेकर फरार हुए बाइक... पत्रकार सुरक्षा कानून के पालन की मांग...आईजी, कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन, एफआईआर मामले में हो निष्प...