क्राइम

मेहमान बनकर गांव आए युवक ने गांव की युवती की लूट ली अस्मत

डेस्क

गांव में अपने रिश्तेदार के यहां मेहमान बनकर आए युवक ने अपने रिश्तेदार युवक की मदद से गांव की ही एक लड़की की अस्मत लूट ली। गौरेला थाना क्षेत्र के सुदूर क्षेत्र ग्राम झिरना पौड़ी देवराज पारा में रहने वाले दंपत्ति किसी काम से खोडरी गए हुए थे। उनके पीछे घर में उनकी 19 वर्षीय बेटी अपनी छोटी बहन के साथ थी। 24 जुलाई की रात दोनों बहन दरवाजा बंद कर अपने घर में सो रहे थे ।
गांव झिरना पोड़ी देवराज पारा में रहने वाले राजेश सोनवानी के घर उसका रिश्तेदार गांगपुर निवासी राममिलन सोमवारी आया हुआ था। रात में दोनों युवकों की नियत बिगड़ गई और दोनों योजना बनाकर उस 19 वर्षीय युवती के घर पहुंचे और बंद दरवाजे को खोलकर कमरे में दाखिल हुए। सो रही 19 वर्षीय की का मुंह दबाकर दोनों उसे जबरन लेकर सुनसान इलाके में बरगद के पेड़ के नीचे पहुंचे, जहां राजेश सोनवानी पहरेदारी करता रहा और गांव में मेहमान बनकर आए गांगपुर निवासी राममिलन सोनवानी ने 19 वर्षीय युवती के साथ बलात्कार किया। बलात्कार की घटना को अंजाम देने के बाद दोनों युवक भाग खड़े हुए। दूसरे दिन माता पिता के पहुंचने पर युवती ने इसकी जानकारी परिजनों को दी, जिन्होंने गौरेला थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराई । गौरेला पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए 24 घंटे के भीतर दुष्कर्मियो को धर दबोचा। पुलिस ने राजेश और राम मिलन सोनवानी पर बलात्कार और अन्य धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।

error: Content is protected !!
Letest
भटचौरा में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस...सरपंच चंद्रकली पटेल ने किया ध्वजारोहण, कोनी बायपास पर लूट का खेल खत्म, चाकू की नोक पर वारदात करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग भी हिर... तिरंगे की शान और देशभक्ति के जज्बे से गूंजा एनटीपीसी सीपत, 100 फीट ऊंचे राष्ट्रध्वज का लोकार्पण गमछे से चेहरा ढककर घर में घुसा बदमाश, बुजुर्ग महिला से चांदी के जेवर और नकदी की लूट मोपका बायपास में चाकू दिखाकर जीजीयू के असिस्टेंट प्रोफेसर और दोस्त से मोबाइल और नगदी की लूट गरिमामय माहौल में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह...केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने किया ध्... बिलासपुर:- ढाई साल बाद खुलेगा हिरासत में मौत का राज! श्रवण सूर्यवंशी की संदिग्ध मौत पर CBI ने संभाली... स्वतंत्रता दिवस की रोशनी में तिरंगे रंग में सजा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप… देशभक्ति के रंग में रंगा ब... सीपत: मॉर्निंग वॉक के समय की रेकी, घर में घुसे चोर, 24 घंटे में पुलिस ने दबोचे दो आरोपी हर घर तिरंगा अभियान को लेकर देवरीखुर्द में दिखा देशभक्ति का जुनून, युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर न...